World Cup 2023: रोहित-विराट में से किसी की सेंचुरी के बिना नहीं बनेगी चाय, जबलपुर में बीबी की पति को खरी-खरी
World Cup 2023: पूरी दुनिया की निगाह छुट्टी के दिन रविवार को सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट वर्ल्ड कप पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भारत की जीत की उम्मीद करते लोगों के लिए टीवी स्क्रीन ही ठिकाना बन गई हैं। मैच के पहले कई घरों के अजब-गजब किस्से भी बाहर आ रहे हैं।
मिठास भरी खड़ी बुंदेलखंडी बोली वाले मध्य प्रदेश के इलाके में भी फाइनल मैच का फीवर सिर चढ़कर बोलकर रहा हैं। महाकोशल अंचल के जबलपुर में एक इलाके में तो मैच को लेकर पति-पत्नी में तीखी नोंक-झोंक हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि सास-ससुर को बीच में आना पड़ा और पति-पत्नी अलग-अलग कमरे में मैच देख रहे हैं।
कटंगी बायपास के नजदीक स्टार सिटी की यह चुटीली खबर हैं। जहां राजपूत परिवार में मैच शुरू के होने के पहले सुबह से पति-पत्नी में मुकाबला होने लगा। नाम न लिखने की शर्त पर ससुर ने बताया कि उनका बेटा जल संसाधन विभाग में नौकरी करता हैं।

क्रिकेट प्रेमी बेटा जब सुबह उठा तो उसने बहू से गर्मा-गरम चाय बनाने कहा। उसने अपनी पत्नी से चिल्लाकर कहा कि मैच का टॉस होने के पहले सारे काम करा लो, फिर वह किसी भी काम के लिए टस से मस नहीं होगा। पति का इतना बोलना ही था कि पत्नी तमतमा गई।
पहले सेंचुरी फिर चाय
पतिदेव के चाय की डिमांड एक किनारे करते हुए पत्नी ने हंगामा शुरू कर दिया। वो कहने लगी कि क्रिकेट का फाइनल मैच सिर्फ तुम ही देखेगो? तुम्हारे लिए बस इंडिया टीम फाइनल में पहुँची हैं? पति की बातों पर अटैक करते हुए पत्नी ने, सुबह से पति को साफ़ कह दिया कि आज चाय तक नहीं मिलेगी, जब तक रोहित शर्मा या विराट कोहली में से कोई एक संचुरी नहीं बना लेता।
सास-ससुर बने अंपायर!
बीबी का इतना कहना था कि पति ने भी पूरे घर को सिर पर उठा लिया। आस-पड़ोस के लोगों ने भी हंगामा सुना। जिसके बाद ये बाते सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोगों ने कहा कि जिस घर से कभी आवाज भी नहीं आती थी, वहां के शोरगुल से समझ में आ गया कि आज क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत का मैच हैं। राजपूत परिवार में पति-पत्नी के इस झगड़े में अब सास-ससुर अंपायर का रोल अदा करने में जुटे हैं। फाइनल मैच को लेकर झगड़ालू पति-पत्नी को सास-ससुर ने अलग-अलग कमरों में मैच देखने की व्यवस्था की हैं। दोनों की डिमांड पूरी करने का भी इंतजाम किया गया हैं। चाहे चाय नाश्ता हो या फिर पसंदीदा अन्य व्यंजन।












Click it and Unblock the Notifications