अजीब मामला : पत्नी ने 10 लाख रुपए में बेचा पति, जानिए एक लड़की ने क्यों खरीदा यह आदमी?
जबलपुर। यह खबर चौंका देने वाली है। इसमें एक महिला ने दस लाख रुपए अपने ही पति का सौदा कर डाला। एक लाख रुपया एडंवास भी ले लिया। पूरे मामले में चौंका देने वाली बात यह भी है कि इस शख्स को एक युवती ने खरीदा है।

जबलपुर के महिला पुलिस थाने में पहुंचा मामला
मध्य प्रदेश के जबलपुर महिला पुलिस थाने में जब यह मामला पहुंचा तो खुद पुलिस भी हैरान रह गई। महिला पुलिस थानाधिकारी शबाना परवेज ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पूरे प्रकरण में दो महिलाओं व एक पुरुष को परामर्श केंद्र बुलाकर उनकी काउंसलिंग की गई तो पूरी कहानी सामने आ गई।

किसी भी हद तक जाने को तैयार हुई
हुआ यूं कि मखनलाल (परिवर्तित नाम) जबलपुर के निजी स्कूल की कैंटीन में खाना बनाने का काम करता है। स्कूल के हॉस्टल में रहने वाली एक लड़की मखन को पसंद करने लगी। उसे पाने के लिए वह किसी हद तक जाने को तैयार हो गई। लड़की अमीर घर से थी।

मोबाइल पर भेजती थी मैसेज
लड़की आए दिन मखन के मोबाइल पर मैसेज भेजा करती थी। यह बात किसी तरह मखन की पत्नी को पता चला। तब उसने पति को बेचकर रातोंरात अमीर बनने की योजना बनाई। योजनानुसार दो माह पहले लड़की के नंबर लिए और उससे मुलाकात की। मुलाकात में उसकी बेपनाह मोहब्बत की कहानी सामने आई तो महिला ने उससे अपने पति का दस लाख रुपए में सौदा कर डाला।

खाना बनाने की कला से हुई दिवानी
परामर्श केंद्र को तीनों से पूछताछ में पता चला की मखन खाना अच्छा बनाता है। लड़की रोजाना अपनी पसंद का खाना बनवाया करती थी। लड़की को खुद को खाना बनाना नहीं आता था। वह मखन की इसी बात की दिवानी थी और उससे शादी करने पर अड़ गई। केंद्र ने तीनों से समझाइश करने में जुटा है।












Click it and Unblock the Notifications