नगर-निगम चुनाव: कौन बनेगा महापौर? कन्फर्म टिकट की कांग्रेस ने जारी की लिस्ट, वेटिंग में रतलाम

मध्यप्रदेश में नगर सत्ता के संग्राम के लिए बजे चुनावी बिगुल के बाद अब चुनावी पारा चढ़ना शुरू हो गया है। कांग्रेस ने प्रदेश की कुल 16 नगर-निगम में से 15 नगर-निगम के लिए महापौर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

जबलपुर, 09 जून: कौन बनेगा महापौर? मप्र की 16 नगर-निगम में नगर सत्ता के संग्राम के लिए चुनावी बिसात बिछ चुकी है। महापौर पद के लिए दावेदारों की टिकट पर बना सस्पेंस खत्म होना भी शुरू गया। मेयर की चेयर के लिए टिकट घोषणा में कांग्रेस ने बाजी मारी है। गुरूवार की देर शाम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने तैयार लिस्ट पर अपनी मुहर लगा दी। हालाँकि रतलाम सीट पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। बाकी प्रदेश की अन्य 15 नगर निगम के लिए कांग्रेस ने महापौर उम्मीदवार घोषित कर दिए।

congress

मध्यप्रदेश में नगर सत्ता के संग्राम के लिए बजे चुनावी बिगुल के बाद अब चुनावी पारा चढ़ना शुरू हो गया है। कांग्रेस ने प्रदेश की कुल 16 नगर-निगम में से 15 नगर-निगम के लिए महापौर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। प्रदेश के बड़े शहरों में शुमार भोपाल से विभा पटेल, इंदौर से संजय शुक्ला, जबलपुर से जगत बहादुर सिंह अन्नू, ग्वालियर से शोभा सिकरवार, उज्जैन से महेश परमार, सागर से निधि जैन, रीवा से अजय मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा बाकी नगर-निगम की बात की जाए तो मुरैना से शारदा सोलंकी, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, कटनी से श्रेया खंडेलवाल, सिंगरौली से अरविंद सिंह चंदेल, बुरहानपुर से शहनाज अंसारी, छिंदवाड़ा से विक्रम अहाके, देवास से कविता रमेश व्यास, खंडवा से आशा मिश्रा के नाम पर कांग्रेस ने अपनी अंतिम मुहर लगाईं। अधिकृत तौर पर गुरूवार की देर शाम जारी हुई कांग्रेस की इस सूची की चर्चा पिछले दिनों से हो रही थी। कुछ जगहों से सिंगल नाम थे, तो कुछ जगहों पर दो और तीन नामों पर पेंच फंसा था। बाद में प्रदेश कांग्रेस के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फाइनल लिस्ट जारी कर दी।

kamal

वेटिंग में रतलाम की टिकट, भूरिया ख़त्म करेंगे सस्पेंस !
रतलाम नगर निगम के लिए कांग्रेस महापौर प्रत्याशी की टिकट अभी वेटिंग में है। शुरुआत से ही यहाँ से महापौर पद के लिए कांग्रेस की ओर से राजीव रावत, मयंक जाट के नाम प्रमुख दावेदारों के रूप में सामने आ रहे थे। राजीव के पास जहाँ तीन बार पार्षद होने का अनुभव है, तो मयंक वर्तमान जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष होने के साथ यूथ समर्थकों की बड़ी लॉबी है। मयंक पिछले दिनों मारपीट के मामलों में खासे चर्चा में रहे, ऐसे में कांग्रेस यहाँ के लिए बड़ा सोच-समझकर फैसला लेने के मूड में है।

bjp

बीजेपी की सोमवार के बाद आएगी लिस्ट
कांग्रेस ने तो महापौर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया, अब भाजपा आगामी 11 और 12 जून को होने वाली चुनाव समिति की बैठक में अंतिम फैसला लेगी। उसके बाद भाजपा की ओर से भी महापौर प्रत्याशियों को लेकर बना सस्पेंस ख़त्म हो जाएगा। हालांकि इस बार बीजेपी के लिए प्रदेश के बड़े नगर-निगम क्षेत्रों जिसमें जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन शामिल है, यहाँ से नाम फाइनल करना बड़ी चुनौती भरा है। क्योकि इन सभी जगहों से एक या दो दावेदारों के नाम नहीं, बल्कि हर जगह से आधा दर्जन से बड़े नाम चर्चाओं में है। कुछ जगहों से ऐसे भी नाम है जहाँ से पिछले विधानसभा चुनाव में नेता विधायक का चुनाव हार गए थे। लिहाजा या तो वो खुद या फिर अपनी पत्नी के लिए टिकट की चाहत रख रहे है।

ये भी पढ़े-निकाय चुनाव: 'एक अनार सौ बीमार' नेताओं के दरबार में दावेदारों का जमघट, इतनी मेहनत में तो नौकरी मिल जाती !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+