Video: ट्रेन के AC कोच में पैसेंजर्स सोते रहे, पियक्कड़ शख्स ने सीट पर कर दी पेशाब, फिर आरोपी की हुई पहचान
Video: जबलपुर- निजामुद्दीन के बीच चलने वाली मध्य प्रदेश संपर्कक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में कुछ दिनों पहले हुई गंदी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं। एसी कोच में सवार एक शख्स ने पैसेंजर की सीट पर पेशाब कर दी। इस घटना का उसी कोच में सवार दूसरे यात्री ने वीडियो बना लिया।
जब वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मचा और मामला जबलपुर रेल मंडल के अफसरों तक पहुंच गया। शुरुआती जांच में पता चला कि यह घटना लगभग 12 दिन पहले हुई थी। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के बी-6 कोच में शख्स ने इस गंदी हरकत को अंजाम दिया।
इंटरनेट मीडिया वीडियो आने के बाद आरोपी की पहचान रेलवे मैकेनिकल विभाग में ओएस के पद पर पदस्थ कर्मचारी दशरथ के रूप में हुई। ट्रेन में ही उसने इतनी अधिक मात्रा में शराब पी ली थी कि उसे यह होश ही नहीं रहा कि वह यात्री सीट पर पेशाब कर रहा है। बताया गया कि वह 10 अगस्त को दिल्ली में न्यू पेंशन स्कीम को लेकर हो रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन में शामिल होने जा रहा था।

मामले ने जब तूल पकड़ा तो डीआरएम विवेक शील ने जांच के आदेश दिए हैं। यह भी पता किया जा रहा है कि आखिरकार वह शख्स कौन है, जिसने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया? DRM का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद विधि अनुसार दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। गौर करने वाली बात यह है कि ट्रेन में इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। शराब के नशे में सफ़र करने वाले यात्रियों को लेकर भी सवाल उठ उठ रहे हैं। कटघरे में यात्री ट्रेनों में गश्त करने वाली जीआरपी और आरपीएफ भी हैं। क्योकि इस मामले में आरोप यह भी है कि आरोपी ट्रेन में ही शराब का सेवन कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications