नरसिंहपुर में एक बार फिर सामने आया लव जिहाद का मामला, हिंदूवादी संगठनों ने जताया आक्रोश
नरसिंहपुर जिले के करेली में लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने आक्रोश दिखाते हुए एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और और आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की म
जबलपुर, 10 मई। मध्य प्रदेश में लव जिहाद रुकने का नाम नही ले रहा, एक बार फिर नरसिंहपुर जिले करेली में लव जिहाद का मामला सामने आया हैं। नरसिंहपुर जिले की करेली में कुछ दिनों से लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच हिंदू संगठनों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।

जानकारी के मुताबिक करेली के रहने वाले एक मुस्लिम युवक पर आरोप है कि वे एक हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। जैसे ही मामले की जानकारी हिंदू संगठनों को लगी तो हिंदुवादी संगठन के लोगों में आक्रोश आ गया और उन्होंने रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद सभी हिंदू संगठनों ने SDOP व SDM को ज्ञापन देकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और उसे कठोर से कठोर सजा देने की मांग की,साथ ही साथ आरोपी के घर की बिजली,पानी,आदि की व्यवस्थाएं बंद कराने की मांग की। हिंदू संगठनों ने पुलिस को चेतावनी दी कि 48 घंटो में लड़की सही सलामत घर नही आती तो संगठन अपने स्तर पर उग्र आंदोलन के लिए आजाद है। फिलहाल पुलिस ने लड़की की गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की एक विशेष टीम बनाकर लड़की की तलाश शुरू कर दी हैं।

बजरंग दल के संयोजक राव उदय प्रताप सिंह ने कहां कि लगातार हिंदू बेटियों के साथ इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। एक विशेष संप्रदाय के लोग हिंदू धर्म की लड़कियों को बहला-फुसलाकर पहले उन्हें फंसाते हैं और फिर अपने धर्म में परिवर्तन करने के लिए मजबूर करते हैं। बजरंग दल इसकी कड़ी निंदा करता है। अगर समय रहते प्रशासन ने लव जिहाद घटना पर ध्यान नहीं दिया तो, बड़ा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठनों ने एक लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट करेली थाने में दर्ज कराई है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक द्वारा लड़की को छुपा कर रखा गया है। और संरक्षण के चलते उस पर कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं SDM ने ज्ञापन लेकर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इससे पहले भी एक मामला आया था सामने
अभी कुछ दिन पहले ही एक पीड़ित युवती ने बताया था कि उसने 8 साल पहले करेली गणेश वार्ड निवासी फारूख खान से प्रेम विवाह किया था फारूख द्वारा पहले झूठा झांसा दिया था की धर्म परिवर्तन नही कराएगा। शादी के 10 दिन बाद से ही फारूख और उसके परिवार द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। फारूख खान द्वारा हिंदू युवती का नाम भी आधार कार्ड में जबरजस्ती आयसा बी करवा दिया। हिंदू युवती अगर कोई हिंदू पर्व के व्रत रखती तो उसे उस दिन जबरजस्ती मांसाहार खिलाया जाता था। फारूख द्वारा तीन बार तलाक तलाक तलाक कहकर युवती को घर से बाहर निकाल दिया था और हलाला करने की बात कहने लगा था।
बाद में पीड़ित युवती ने फारूख खान और उसके परिवार की प्रताड़ना से परेशान होकर करेली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जहाँ पुलिस ने धर्मांतरण,दहेज प्रथा,आदि विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।












Click it and Unblock the Notifications