जबलपुर में अजीब सिरफिरा मुक्केबाज बाइकर, महिलाओं से अश्लील हरकत करके हो जाता है फरार
मप्र के जबलपुर में इन दिनों हेलमेट पहने एक बाइकर की ऐसी दहशत हैं कि कुछ इलाकों में महिलाओं ने घर से अकेला निकालना बंद कर दिया है। बाइकर ने महिलाओं के साथ लूट नहीं कर रहा, वह उनके प्राइवेट पार्ट को दबाकर मुक्के मारकर फुर्र हो जाता है। पुलिस में दर्ज हुई इस शिकायत के मुताबिक आरोपी के निशाने पर खासकर घरों में काम करने वाली महिलाएं होती है । वह कुछ जगहों पर सीसीटीवी में भी कैद हुआ है।

बचकर रहना हेलमेट पहने ऐसे बाइकर से
यदि आप जबलपुर में रह रहे है तो सावधान..क्योकि इन दिनों शहर में एक अजीबों गरीब बाइकर अपना आतंक बरपाए हुए है। हेलमेट पहनकर वह ऐसी रहवासी कॉलोनियों में घूम रहा है, जहां घरों में बर्तन मांजने या झाड़ू पोछा का काम करने महिलाएं जाती है । बाइकर आते-जाते ऐसी महिलाओं को पहले घूरता है फिर अपनी हरकतों को अंजाम देकर चंपत हो जाता है। जबलपुर के संजीवनी नगर इलाके में सबसे पहले यह मामला सामने आया है।

प्राइवेट पार्ट टच करता है या फिर मुक्का या रॉड मारता है
डरी सहमी कुछ महिलाओं ने बाइकर से त्रस्त होकर संजीवनी नगर थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस को पीड़ित महिलाओं ने बताया है कि हेलमेट पहना बाइकर उनके अकेलेपन का फायदा उठाकर शिकार बना रहा है। पीछे से आकर वह उनके प्राइवेट पार्ट को दबाता है या फिर रॉड मारकर फरार हो जाता हैं। एक ही कॉलोनी में अलग-अलग जगहों की ऐसी शिकायत हुई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का पता लगाना शुरू कर दिया है।

अब लट्ठ लेकर काम पर जा रही महिलाएं
पुलिस में लगभग दो दर्जन महिलाओं ने इसी तरह की शिकायत की है। जिससे पुलिस के भी होश उड़े हुए है। एक के बाद एक जब यह मामले बढ़े तो काम करने महिलाएं अब लट्ठ लेकर चल रही है। आम लोग भी अब दहशत में है। उन्होंने घर से अपनी लेडीज को अकेले घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी है। दफ्तर या किसी अन्य काम से जाने वाली महिलाओं के साथ पुरुष बॉडीगार्ड बनकर चल रहे है।

CCTV में कैद मुक्केबाज बाइकर
जानकारों की माने तो आरोपी सिरफिरा है। इस तरह की वारदात के लिए वह बिना नंबर की गाड़ी का उपयोग कर रहा है। सिबाय महिलाओं से छेड़छाड़ कर मुक्केमारने के और कुछ नहीं कर रहा। जिस इलाके में सबसे पहले यह वारदात सामने आई, वहां कुछ घरों में लगे CCTV में आरोपी कैद हुआ है। जिसमें वह बाइक से जाते हुए दिख रहा है। अब घरों से महिलाएं काम करके दूसरे घर जाने के लिए निकलती है तो मालिक उनको छोड़ने जा रहे है। इससे कुछ हद तक इस वारदात में कमी आई है।

पुलिस का दावा जल्द पकड़ा जाएगा सिरफिरा
सीएसपी प्रतिष्ठा राठौर का कहना है कि बिना नंबर की गाड़ी और हेलमेट लगाकर अलग तरह की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ना चुनौती है। जिन इलाकों में इस तरह की घटना सामने आ रही है, वहां के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे। दिन के वक्त में कॉलोनियों में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है। साथ ही सादी वर्दी में पुलिस के जवान आरोपी का पता लगाने में जुटे है।












Click it and Unblock the Notifications