Jabalpur News: 15 अगस्त को सरकारी स्कूलों में बच्चों को विशेष भोज, सब्जी-पुड़ी-खीर के साथ लड्डू भी
Jabalpur News: जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयति सिंह ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के अंतर्गत जिले के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, जन शिक्षा केन्द्र एवं समस्त विकासखंड स्त्रोत समन्वयक नगर शिक्षा केन्द्र को 15 अगस्त 2023 के अवसर पर शालाओं में विशेष भोज का वितरण कराने के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक विशेष भोज में सब्जी, पुड़ी, खीर अथवा हलवा के साथ लड्डू का वितरण किया जायेगा। विशेष भोज शाला परिसर के किचन शेड, स्वच्छ स्थान में शुद्ध व गुणवत्ता पूर्वक बनाया जायेगा। प्रधान पाठक या नोडल शिक्षक के दायित्व व निगरानी में सामग्री का परीक्षण कर भोजन तैयार किया जायेगा। विशेष भोज में अंत्योदय कार्डधारी वृद्धजन व मातायें भी विशेष भोज में सहभागी होंगी। विशेष भोज का वितरण प्लास्टिक में वितरण नहीं किया जायेगा।

भोजन वितरण के पूर्व शाला प्रभारी या मध्यान्ह भोजन प्रभारी भोजन ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अपने क्षेत्र अंतर्गत शालाओं में अधीनस्थ अमले का रोस्टर बनाकर 15 अगस्त को पीएम पोषण के अंतर्गत विशेष भोज के आयोजन में भाग लेने अथवा विद्यार्थियों के साथ भोजन करने के लिये निर्देशित करेंगे। विशेष भोज के अवसर पर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं जन शिक्षा केन्द्र के प्रभारी कार्यक्रम की मॉनिटरिेंग करेंगे। उन्होंने बताया कि विशेष भोज के अवसर पर समुचित साफ-सफाई व सावधानियां बरती जायें तथा कोविड-19 के संबंध में समस्त दिशा-निर्देशों का पालन किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications