Khalistan के विरोध में जबलपुर में सिख समाज निकालेगा ‘तिरंगा यात्रा’, साजिश करने वालो पर कार्रवाई की मांग
मध्य प्रदेश के जबलपुर में सिख समाज तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्र भक्ति का सन्देश देगा। खालिस्तान समर्थकों के विरोध में कई संगठन एकजुट हैं। सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Sikh society will take out 'Tiranga Yatra': खालिस्तान के मुद्दे पर मध्य प्रदेश में सिख समाज आक्रोशित हैं। खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ एक जुट समाज के लोगों ने जबलपुर में 23 मार्च को तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया। जिसमें सिख संगठनों के अलावा समाज की अन्य संस्थाएं शामिल होंगी। अशांति का माहौल बनाने की कोशिश करने वाले ऐसे तत्वों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर सीएम और पीएम से मांग की जाएगी। इससे पहले सरकार की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही कह चुके है कि ऐसे तत्वों को प्रदेश में किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हैं।

कुछ दिनों पहले एमपी के जबलपुर में सिख समाज संगठनों ने बैठक की थी। समाज के लोग खालिस्तान और उसका समर्थन करने वाले लोगों के खिलाफ हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य मंत्री हरेन्द्र जीत सिंह बब्बू ने बताया कि 23 मार्च को शहर में पूरा सिख समाज एकजुट होकर तिरंगा यात्रा निकालेगा। जिसके जरिए सन्देश दिया जाएगा कि पूरा समाज राष्ट्र के प्रति समर्पित हैं और खालिस्तान की खिलाफत करता हैं। जो लोग इस तबके को बदनाम करने की साजिश रच रहे है, उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग जाएगी।
संगठन की सीएम शिवराज सिंह से मुलाकात की भी योजना हैं। बब्बू ने कहा कि जिस सख्ती के साथ कुछ समय पहले जबलपुर में एक खालिस्तानी समर्थक के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई की, वैसे ही ठोस कदम उठाये जाते रहे। समाज के लोगों को भरोसा है कि राज्य की संवेदनशील सरकार ऐसे तत्वों को पनपने नहीं देंगी। आपको बता दें कि पंजाब में खालिस्तान समर्थकों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर केंद्र सरकार लगातार कड़े कदम उठा रही हैं। गोरखपुर गुरुद्वारे के प्रमुख रजिन्दर सिंह छाबड़ा के मुताबिक खालिस्तान को लेकर एक बड़ा गिरोह काम कर रहा हैं। लेकिन शांति प्रिय यह देश उनको मुंह तोड़ जबाब देगा।












Click it and Unblock the Notifications