पंचायत चुनाव में इनामों की बौछार, सीएम के बाद अब विश्नोई ने ढाई लाख देने का किया ऐलान
सरकार की घोषणा को विश्नोई ने और आगे बढ़ाने का काम किया है। उनका कहना है इससे पंचायत क्षेत्र में आपसी मनमुटाव और लड़ाई-झगड़े के बिना चुनाव होंगे और पंचायत का समुचित विकास हो सकेगा।
जबलपुर, 29 मई: पंचायत चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। आचार सहिंता लगने से डेढ़ घंटे पहले सीएम शिवराज सिंह ने पंचायतों के जहाँ एक करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा की, तो वही अब बीजेपी के विधायक भी अपनी पोटली से इनामों को बौछार करने लगे हैं। जबलपुर पाटन सीट से विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने अपने क्षेत्र की निर्विरोध जीतने वाली पंचायतों के लिए ढाई-ढाई लाख रुपये इनाम देने का ऐलान किया है। इन घोषणाओं के राजनैतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं, इसके साथ ही पंचायत चुनाव के दौरान होने वाले झगड़ों से भी बचने की कोशिश है।
बिना पार्टी सिम्बाल के होने वाले इस चुनाव में स्वाभाविक तौर पर आपसी विवाद बड़े पैमाने पर होते हैं। ऐसे विवादों को से लोगों को बचने के लिए प्रेरित करने देने के उद्देश्य से जबलपुर मझौली-पाटन के विधायक अजय विश्नोई ने प्रत्येक समरस पंचायत को ढाई-ढाई लाख रुपये पुरस्कार के रूप में देने का ऐलान कर दिया। पंचायत चुनाव में विवादों की खबरें हमेशा से आम रही हैं। कई बार ये विवाद दीर्घकालिक रूप लेता रहा है। सरकार की घोषणा को विश्नोई ने और आगे बढ़ाने का काम किया है। उनका कहना है इससे पंचायत क्षेत्र में आपसी मनमुटाव और लड़ाई-झगड़े के बिना चुनाव होंगे और पंचायत का समुचित विकास हो सकेगा। अगर इस तरह के प्रयास से पंचायत चुनावों में शांति-व्यवस्था और समरसता कायम रहती है, तो इससे बेहतर प्रतिसाद कुछ नहीं हो सकता। विधायक विश्नोई की घोषणा अन्य विधायकों के लिए प्रेरणा भी बन सकती है।

सीएम भी पहले कर चुके हैं घोषणा
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से पहले ही समरस पंचायत की कल्पना और उसके लिए अर्हता की घोषणा कर दी थी। समरस पंचायत वे होंगी जहां पंचायत चुनाव निर्विरोध होंगे। सरपंच और पंच सभी का निर्वाचन निर्विरोध रूप से होगा। ऐसी पंचायतों के लोग परस्पर विचार-विमर्श करके अपने जनप्रतिनिधियों का नाम तय करेंगेे और उनका नामांकन-पत्र दाखिल कराएंगे। इनके विरोध में कोई भी नामांकन-पत्र दाखिल नहीं करेगा। सीएम ने ऐलान किया है कि वो समरस पंचायतों को केवल पुरस्कृत ही नहीं करेंगे बल्कि सरकार उनका कायाकल्प कर देगी। वो स्वयं ऐसी पंचायतों में पहुंचेंगे।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications