Jabalpur में संत समागम में शामिल होंगे RSS चीफ मोहन भागवत और यूपी सीएम योगी, हिंदुत्व पर क्या होगा नया संदेश?
चुनावी साल में मध्य प्रदेश एक जबलपुर में 12 अप्रैल से संत समागम का बड़ा प्रोग्राम होने जा रहा हैं। 18 अप्रैल तक चलने वाले कई कार्यक्रमों में संतो के बीच RSS चीफ मोहन भागवत और यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी भी पहुंचेगे।

RSS Chief Mohan Bhagwat UP CM Yogi: चुनावी साल के दरमियान मध्य प्रदेश में धार्मिक माहौल बढ़ता ही जा रहा हैं। कथावाचकों की कथाओं के बीच जबलपुर में कई अहमियत लिए संत समागम का कार्यक्रम हो रहा हैं। जिसमें कई कार्यक्रम भी शामिल हैं। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
12 अप्रैल से 18 अप्रैल तक राम कथा, श्रीरामाचार्य महायज्ञ, संत समागम हैं। जिसमें देश के कई हिस्सों से संत महात्मा पहुंचेगे। आयोजन में शामिल होने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम भी तय हुआ हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों वीवीआईपी कार्यक्रम के समापन वाले दिन यानी 18 मार्च को जबलपुर पहुंचेंगे। इस दौरान भागवत ब्रह्मलीन स्वामी श्यामदेवाचार्य की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। दोनों वीआईपी के मूवमेंट के मद्देनजर ख़ास तैयारियां की गई हैं। भागवत और योगी आदित्यनाथ का व्याख्यान भी रखा गया हैं। दूसरे मायनों में यह आयोजन इस लिए भी अहम होता है क्योकि इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं। अगले साल लोकसभा चुनाव रहेंगे। वर्तमान में हिन्दू राष्ट्र और सनातन धर्म के मुद्दे पर बहस भी चल रही हैं। बीजेपी समेत कई दल सॉफ्ट हिंदुत्व को भी टार्गेट करने में जुटे हैं। ताकि वक्त रहते इस ज्यादा से ज्यादा वोट शेयर में इन्हें कन्वर्ट किया जा सकें।
एमपी में बीते 6 माह के माहौल पर यदि गौर करें तो हर बेल्ट में धार्मिक कथाओं का आयोजन हुआ। जिसमें लाखों लोगों की भीड़ जुटी। कथा पंडालों की भीड़ के बीच सियासी दलों के नामी चेहरे भी पहुंचे। कई जगहों पर आयोजनकर्ता राजनीतिक दलों से जुड़े लोग ही रहे। मतलब साफ़ है कि हिन्दू वोट बैंक के बीच हिन्दू एजेंडा का सन्देश भी पहुंच सकें। साथ ही जिस दल से जुड़े है, उसकी चर्चा ऐसी जगहों में शामिल भीड़ की जुबां पर बनी रहे। जानकारों का कहना महाकौशल में पिछली बार बीजेपी को विधानसभा चुनाव में काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इसलिए हर मोर्चे पर बीजेपी अपनी ताकत बढ़ा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications