Republic Day 2023: एमपी में सुलभ सस्ती बिजली आपूर्ति का संकल्प, पावर मैनेजमेंट कंपनी के CMD ने फहराया तिरंगा

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक रघुराज राजेन्द्रन ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर कंपनी ने कहा कि प्रदेश में सस्ती और सुलभ बिजली मुहैया कराने का टार्गेट है, जिसे आगामी दिनों में पूरा किया जाएगा।

jabalpur

Republic Day 2023:मध्यप्रदेश की बिजली कंपनियों के मुख्यालय में भी 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। पावर मैनेजमेंट कंपनी के CMD रघुराज राजेन्द्रन ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर राजेन्द्रन बिजली कंपनियों के कार्यों का उल्लेख करते हुए बोले कि हम सब मिल कर एक स्थायी, सुलभ, सस्ती और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति करने के लक्ष्य को हासिल करेंगे। जो हमें सही मायनों में उस भविष्य की ओर ले जाएगा, जिसमें हमारे बच्चे अपनी बेहतर जिंदगी जी सकें।

light

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक रघुराज राजेन्द्रन पाण्डुताल मैदान में ध्वज फहरा कर परेड की सलामी ली। उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि हम सब मिल कर एक स्थायी, सुलभ, सस्ती और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति करने के लक्ष्य को हासिल करेंगे। जो हमें सही मायनों में उस भविष्य की ओर ले जाएगा जिसमें हमारे बच्चे अपनी बेहतर जिंदगी जी सकें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए वर्ष 2022-23 इस दृष्ट‍ि से महत्वपूर्ण है क‍ि हम ने उर्जा सुरक्षा और ऊर्जा उपलब्धता को काफी सीमा तक अर्जित कर लिया है। प्रदेश की जनरेटिंग, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और मैनेजमेंट कंपनी के सभी कार्मिकों के परिश्रम, बेहतर प्रबंधन और दृढ़ता की बदौलत प्रदेश की आबादी, कुटीर और छोटे उद्योग और बड़े उच्चदाब उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है, वहीं कृषि‍ उपभोक्ताओं को औसतन 10 घंटे बिजली प्रदाय किया जा रहा है।

प्रदेश के इतिहास में सर्वाध‍िक बिजली सप्लाई का रिकार्ड
राजेन्द्रन ने कहा कि 13 जनवरी 2023 को मध्यप्रदेश में बिजली की शीर्षस्थ मांग 17170 मेगावाट की सफलतापूर्वक सप्लाई की गई। य‍ह पिछले वर्ष के 15692 मेगावाट से 1478 मेगावाट या 9 प्रतिशत अध‍िक है। 11 जनवरी 2023 को प्रदेश के इतिहास की सर्वाध‍िक 3210.71 लाख यूनिट बिजली की सप्लाई की गई। पावर जनरेटिंग कंपनी के ताप विद्युत गृहों द्वारा दिसंबर माह तक 19832 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया गया जो कि ताप विद्युत गृहों का अभी तक का सर्वाध‍िक विद्युत उत्पादन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+