Republic Day 2023: बीस रुपए में मरीजों का इलाज करने वाले डॉ. डावर को पद्मश्री, सीएम शिवराज ने किया सम्मानित

जबलपुर के फेमस सेवाभावी डॉ. डावर को गणतंत्र दिवस पर पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। चिकित्सा के क्षेत्र में सेवार्थ कार्य करने वाले डॉ. डावर को सीएम शिवराज ने सम्मानित किया।

jabalpur

Republic Day 2023 Dr. Davar:बेतहाशा महंगाई के ज़माने में महज 20 रुपए में मरीजों का इलाज करने वाले चर्चित डॉक्टर एमसी डाबर को पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया। 77 साल के डॉ. डाबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित किया। करीब 50 साल पहले डॉ. डाबर ने 2 रुपए फीस लेकर प्रेक्टिस शुरू की थी। सेना में भी वें सेवाएं दे चुके है। भारत पाकिस्तान युद्ध के वक्त उनकी पोस्टिंग बांग्लादेश में थी।

jabalpur

जबलपुर के डॉ. . मुनीश्वर चंद्र डावर..ऐसा नाम जो पहचान का मोहताज नहीं। इसलिए भी जब सर्दी जुकाम जैसी सामान्य बीमारी की जांच में दूसरे डॉक्टर 500 से 1000 रुपए तक लेते हो, उस महंगाई के ज़माने में डावर ने सेवा भाव के अद्भुत प्रतीक बने है। यही वजह रही कि मध्य प्रदेश सरकार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें पद्म श्री सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया। जबलपुर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें सम्मानित किया।

डॉ. एमसी डावर सेना में भी रहे। डॉ. डावर ने 2 रुपए की फीस से अपनी प्रेक्टिस शुरू की थी। करीब 50 साल में उनकी फीस में आज सिर्फ 18 रुपए का ही इजाफा हुआ। बताते है कि वह स्वास्थ्य जैसी सेवाओं के लिए सेवा भाव शब्द की सार्थकता सिद्ध करना चाहते है। स्वास्थ्य का क्षेत्र बिजनेस नहीं होना चाहिए। उन्होंने अब तक हजारों मरीजों को इलाज मुहैया कराया और अंतिम सांस तक वह जरूरतमंद मरीजों की मदद करना चाहते है। डॉ. डावर को जानने वाले खुद कहते है कि ऐसे डाक्टर विरले है जो इतनी कम फीस लेकर लोगों का इलाज करते हो। जैसे ही पद्म श्री सम्मान की जानकारी शुभचिंतकों को लगी, डॉ. डावर को बधाई देने वालों का तांता लग गया। पाकिस्तान में 1946 में जन्मे डॉ. डावर जब डेढ़ साल के थे उनके पिता का निधन हो गया था। पंजाब के जालंधर से स्कूली शिक्षा ग्रहण करने के बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर आ गए। यहां उन्होंने MBBS की डिग्री हासिल की। थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+