Jabalpur News: छात्र के कपड़े उतारकर क्लास रूम में घुमाया, अश्लील रैकिंग का मामला पहुंचा थाने
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से 9वीं कक्षा के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप उसके कक्षा के तीन छात्रों पर है। छात्र के पिता के अनुसार घटना 27 जनवरी की है। कक्षा के बच्चों ने बेटे के कपड़े भी उतरवाए।
उन्होंने पहले स्कूल में शिकायत की। कार्रवाई नहीं हुई तो गुरुवार को ग्वारीघाट थाने में शिकायत की है। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्वारीघाट थाने में छात्र के परिजन ने एक शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि छात्र के साथ पहले तो तीन छात्रों ने रैगिंग की। इसके बाद उसके कपड़े उतार कर कक्षा में घुमाया गया। छात्र के पिता ने आरोप लगाया है कि उसका बेटा पॉलिपाथर स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ता है।
घटना के दिन सुबह रोजाना की तरह स्कूल गया था। जहां उसके साथ मारपीट की गई। घटना की शिकायत जब स्कूल हेड मास्टर से की गई तो उन्होंने आरोपियोंके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की और ना ही इस मामले का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया। छात्र के पिता की शिकायत पर गौरीघाट थाना पुलिस जांच में जुट गई है।
पीड़ित छात्र के पिता अमित कुकरेजा एपीआर मोहल्ले में रहते है। अमित के मुताबिक, 27 जनवरी को उसके बेटे के साथ मारपीट की गई। वह अब स्कूल जाने से डर रहा है। उप पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य जानकारी अनुसार एपीआर कॉलोनी निवासी अमित के द्वारा एक लिखित शिकायत दी गई है। इस पर पुलिस की एक टीम को स्कूल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इसके साथ-साथ छात्रों के अभिभावकों से भी बुलाकर बातचीत की जा रही है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोप सही पाए जाने पर छात्रों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना पर स्कूल के जिम्मेदार चुप्पी साध ली है।












Click it and Unblock the Notifications