Priyanka Gandhi की महाकौशल में फिर एंट्री, 4 महीने पहले आई थीं जबलपुर, 10 अक्टूबर को शहडोल पहुंचेंगे राहुल

Priyanka Gandhi: करीब चार महीने पहले महाकौशल की राजनीति के केंद्र बिंदु जबलपुर से चुनावी शंखनाद करने के बाद प्रियंका गांधी फिर गरजने यहां आ रही हैं। 12 अक्टूबर को प्रियंका का मंडला दौरा हैं। जबकि दो दिन पहले राहुल गांधी शहडोल पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि तब तक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी होगी।

वैसे भी कांग्रेस पीसीसी चीफ कमलनाथ बयान दे चुके है कि करीब सवा सौ कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची घोषित होने में 4-5 दिन का वक्त लगेगा। दिल्ली में हुई दिग्गजों के साथ बैठक में अभी भी कई सीटों पर नाम फाइनल नहीं हुए हैं। पीएम मोदी 5 अक्टूबर को जबलपुर आ चुके हैं।

उससे पहले उनका शहडोल दौरा भी हो चुका हैं। लिहाजा कांग्रेस अपने दोनों दिग्गज भाई-बहन राहुल-प्रियंका की जोड़ी उन पॉलिटिकल स्पेस में स्पेस में धावा बोलेगी, जहां आदिवासी वोट बैंक हैं। प्रियंका मंडला में सभा के जरिए आसपास डिंडोरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी समेत जबलपुर को भी संदेश देने की फिराक में रहेंगी। उधर राहुल, अपनी स्टाइल के मुताबिक शहडोल से पूरे विंध्य को समेटेंगे।

priyanka-gandhi-rahul-gandhi-mp-tour-in-election

कांग्रेस के लिए बेहद अहम माने जा रहे इन दोनों दिग्गजों के दौरे घोषित होने वाली पहली लिस्ट के कैंडिडेट्स का कॉन्फिडेंस भी बढ़ाएंगे। 10 अक्टूबर को राहुल गांधी शहडोल के ब्यौहारी आ रहे हैं, उसके बाद 12 अक्टूबर को मंडला में प्रियंका की सभा करवाई जा रही है। दरअसल 10 अक्टूबर को राहुल गांधी शहडोल के ब्यौहारी में जन आक्रोश यात्रा के समापन पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

2018 में विंध्य में कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे ज्यादा कमजोर रहा था। यहां 30 विधानसभा सीटों में से महज 6 सीटें ही पार्टी जीत पाई थी। जबकि महाकौशल में कांग्रेस अच्छे प्रदर्शन के बलबूते ही सत्ता के सिंघासन तक पहुंची थी। अब देखना दिलचस्प है कि बीजेपी प्रत्याशियों की घोषित तीन सूची के सामने कांग्रेस उम्मीदवारों की स्ट्रेटजी क्या रहती हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+