MP election 2023: प्रियंका गांधी को प्रदेश प्रभार के आसार, जबलपुर में सभा के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से प्रचार की शुरुआत कल प्रियंका गांधी करने जा रही है। वे जबलपुर में नर्मदा पूजा के साथ इसकी शुरुआत करेंगी।

MP Priyanka Gandhi News: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी 12 जून को जबलपुर से करने जा रही हैं। प्रियंका गांधी की जबलपुर सभा के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। खास तौर पर महाकौशल के हर विधायक को भीड़ जुटाने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि कर्नाटक चुनाव की तर्ज पर प्रियंका गांधी को मध्यप्रदेश में अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। कल होने वाले कार्यक्रम को लेकर दावा किया जा रहा है कि एक लाख से ज्यादा लोग प्रियंका गांधी को सुनने के लिए पहुंचने वाले हैं।

प्रदेश कांग्रेस ने अपने चुनावी प्रचार के आगाज को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्र प्रभास शेखर ने जबलपुर में डेरा जमा लिया है जबलपुर में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की तैयारी के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से एक टीम बनाई गई है। जिसमें महापौर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू के साथ चार विधायक तरुण भनोट, लखन घनघोरिया, विनय सक्सेना और संजय यादव को शामिल किया गया है। इस टीम की मॉनिटरिंग का जिम्मा राज्य सभा सदस्य विवेक तंखा के हाथ में है। प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में महाकौशल के सभी इलाकों से भीड़ लाने की तैयारी है। सभा को लेकर यहां पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भी बैठक ले चुके हैं।

Priyanka Gandhi likely to get charge mp election responsibility Congress exerts strength for meeting

प्रियंका गांधी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उम्मीदें

दावा किया जा रहा है कि प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ेगी। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा, ऐसा माना जा रहा है कि जिस तरह के पिछले चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किसान कर्ज माफी का वादा लोगों से किया था, वैसे ही इस बार वादे की शुरुआत प्रियंका गांधी करेंगी। प्रियंका गांधी जबलपुर की सभा में महिलाओं को ₹5100 प्रतिमाह, ₹500 गैस सिलेंडर, पुरानी पेंशन लागू करना, किसान कर्ज माफी का वादा जनता से करेंगी।

उत्तर प्रदेश में नहीं चल सका था प्रियंका गांधी का जलवा

चुनाव के चलते एमपी में प्रियंका गांधी भले ही प्रचार करने आ रही हो, लेकिन उनका जलवा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में नहीं चल सका था। फिलहाल प्रियंका गांधी अभी उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं। बता दे पार्टी को यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस 399 सीटों पर मैदान में थी, लेकिन 2 सीटें जीत सकी थी। इतना ही नहीं पार्टी की 387 सीटों पर जमानत जप्त हो गई थी। पार्टी की इस हार के बाद से प्रियंका ने उत्तर प्रदेश का दौरा नहीं किया है।

प्रियंका गांधी को दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

बीते साल अक्टूबर में हुए कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बाद से कांग्रेस संगठन में सीडब्ल्यूसी में बदलाव की अटकलें हैं। अब कहा जा रहा है कि समिति को लेकर भी पार्टी जल्द ही घोषणा कर सकती है। संगठन में बदलाव की प्रक्रिया कुछ हफ्तों में पूरी हो सकती है। इधर कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में जीत के बाद पार्टी प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है। 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भी वे बड़े स्तर पर प्रचार करती हुई नजर आएंगी। सूत्रों के अनुसार राजस्थान में जल्दी नए कांग्रेस समिति का गठन हो सकता है। दरअसल राज्य में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच जारी तकरार पर स्थिति साफ नहीं हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+