वोटिंग के 4 दिन पहले छिंदवाड़ा में कमलनाथ के हारने की भविष्यवाणी, जबलपुर में मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया दावा
Prediction of Kamal Nath's defeat: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जबलपुर में बड़ा दावा किया है। एक तरह से भविष्यववाणी करते हुए कहा कि छिंदवाड़ा में कमलनाथ हार रहे हैं। वो अपनी सीट से हार जाएंगे। इस तरह एक बड़ा मिथक भी टूटेगा।
प्रहलाद सिंह पटेल ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछली कुछ सभाओं से ओबीसी और जाति जनगणना का मुद्दा उठाया था, जिसे लेकर प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा है कि, राहुल गांधी पहले अपनी जाति बता दें, फिर दूसरों का ठेका लें।

वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा है कि, मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि, जब इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A.) ने सनातन (धर्म) का अपमान किया तो आप चुप क्यों रहे...क्या यह आपकी मौन स्वीकृति है? उनकी पार्टी ने मध्यप्रदेश में कई वर्षों तक शासन किया... उन्हें बताना चाहिए कि मध्यप्रदेश में कितने ओबीसी मुख्यमंत्री दिए। उनकी पार्टी ने देश पर भी लम्बे समय तक शासन किया, बताए कि, कितने ओबीसी नेताओं को प्रधानमंत्री बनाया गया।












Click it and Unblock the Notifications