Jabalpur News: बेटी होने की खुशी, फूलों के कालीन से सज गया मोहल्ला, जबलपुर में वो बन गई सबकी लाड़ली

Jabalpur News: वो गुजरे जमाने की बात हो गई जब संतान की चाहत में बेटों को तवज्जों देने वालों का बड़ा तबका हुआ करता था। अब तो बेटी होने की ख्वाहिश पूरी होते ही घर क्या, गली-मोहल्ले तक खुशियों से सराबोर हो जाते है। मध्यप्रदेश के जबलपुर से कुछ ऐसी ही तस्वीर सामने आई।

'बेटी है तो कल है' दुनिया की खुशियों की छांव का सहारा हैं। यही अरमान दिल में पाले जबलपुर के ऋषभ पाराशर के घर में खुशखबरी आई। कई सालों से पूरे परिवार को इंतजार था कि उनके घर में बेटी की किलकारियां गूंजे। तो वह तमन्ना ने ईश्वर से पूरी कर दी।

ऋषभ के घर में जन्मी बेटी की खबर मोहल्ले के लोगों के साथ क्षेत्रीय पार्षद को भी लगी। फिर क्या था? जब नवजात कन्या का ऋषभ के घर पर अस्पताल से आगमन हुआ तो पार्षद जीतू कटारे ने मोहल्ले वालों के साथ मिलकर पूरी गली को फूलों के कालीन से सजा दिया। ख़ुशी का ऐसा माहौल लोगों ने शायद ही पहले कभी देखा हो। बैंड बाजे, ढोल नगाड़े की धुनों में बेटी की अगवानी की।

new-born-baby-girl-unique-welcome-celebration-in-jabalpur

जिसमें पूरा मोहल्ला इकठ्ठा हो गया। पाराशर परिवार की भी खुशियों का ठिकाना नहीं रहा कि उनके घर में पड़ने वाले लाड़ली के पहले क़दमों का ऐसा जश्न मनाया जाएगा। लोगों ने खूब डांस किया और तरह-तरह की मिठाइयां बांटकर ख़ुशी का इजहार किया। बीजेपी पार्षद जीतू कटारे ने कहा कि इंसान को संतान भाग्य से होती है पर बेटियां सौभाग्य से होती हैं। उन्होंने संकल्प लिया है कि समाज में लड़को की चाह रखने वालों की सोच में परिवर्तन आए। इसलिए कुछ अलग करने का प्रयास करते हैं। समाज में किसी घर में बेटी का जन्म सिर्फ उस परिवार बस की ख़ुशी नहीं होती, बल्कि उस पूरे इलाके की रौनक बनती हैं। मध्य प्रदेश में वैसे भी लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना का जमाना हैं। तो भला समाज को भी अपना पुराना जमाना बदलने की जरुरत हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+