Narsinghpur News: गोल्ड लोन बैंक में ग्राहक बनकर आए और लूट ले गए लाखों की नकदी-जेवरात, जांच में जुटी पुलिस
एमपी में एक बार गोल्ड लोन बैंक में सनसनीखेज लूट की वारदात हुई हैं। नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में कैपरी बैंक में घटना हुई। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई हैं।

Narsinghpur gadarwara gold loan bank looted:मध्य प्रदेश में गोल्ड लोन बैंक महफूज नहीं है। नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में गोल्ड लोन बैंक में सनसनीखेज लूट की वारदात हो गई। लुटेरों ने कैपरी बैंक को निशाना बनाया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सफेद रंग की कार आए नकाबपोश लुटेरों ने कट्टे और चाकू की नोक पर घटना को अंजाम दिया है। आरोपी कितना नकदी और गहने ले उड़े, इसकी पुलिस जांच कर रही हैं।

एमपी में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि दिनदहाड़े बेख़ौफ़ वारदातों को अंजाम दिया जा रहा हैं। नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा तहसील में ऐसी ही सनसनीखेज वारदात हुई है। कैपरी गोल्ड लोन बैंक में घुसे लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि लुटेरे कितनी नकदी और जेवरात लूटकर भागे। लेकिन इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। बताया गया कि रोज की तरह सुबह बैंक खुला था। कुछ ग्राहक सुबह के वक्त आए थे। उनमें से दो संदिग्ध शख्स गोल्ड लोन की प्रक्रिया पता करके गए।

दोपहर बाद 3-4 नकाबपोश बदमाश कट्टे लहराते हुए बैंक में घुस आए और नकदी समेत कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। जब तक मौके पर पुलिस पहुंचती, आरोपी सफ़ेद रंग की कार से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के कई टीमें लगाई हैं। आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी की गई है। वहीं घटना स्थल वाले गोल्ड बैंक और आसपास के रास्तों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है। नरसिंहपुर एसपी के मुताबिक जांच टीम को आरोपियों के बारे में कुछ क्लू मिले है। जिसके आधार पर उनकी पतासाजी की जा रही है। आपको बता दें कुछ महीने पहले कटनी में भी गोल्ड लोन बैंक में करोड़ों की डकैती हुई थी। वारदात में पकड़े गए आरोपियों का बिहार कनेक्शन निकला था। गाडरवारा में भी जिस बैंक में यह घटना हुई यहां भी सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications