Mukhyamantri teerth darshan yojana: अगस्त में जबलपुर से इन जगहों पर जाने का मौका, रजिस्ट्रेशन शुरू

Mukhyamantri teerth darshan yojana: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी, शिर्डी, रामेश्वरम और जगन्नाथपुरी की यात्रा पर जाने के इच्छुक जबलपुर जिले के नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। तीर्थ यात्रा पर जाने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिक संबंधित तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय या नगरीय निकायों के कार्यालय में आवेदन जमा कर सकेंगे।

कलेक्टर कार्यालय की धर्मस्व शाखा के अनुसार जबलपुर से 18 से 21 अगस्त तक की काशी की तीर्थ यात्रा के लिये 3 अगस्त तक, 31 अगस्त से 3 सितम्बर तक की शिर्डी की तीर्थ यात्रा के लिये 16 अगस्त तक, 8 से 13 सितम्बर तक की रामेश्वरम की तीर्थ यात्रा के लिए 23 अगस्त तक तथा 27 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक की जगन्नाथपुरी की तीर्थ यात्रा के लिए 11 सितम्बर तक वरिष्ठ नागरिकों को आवेदन देने होंगे।

इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों को निर्धारित प्रारूप में पृथक-पृथक तीर्थ यात्रा के लिए पृथक-पृथक दो प्रतियों में आवेदन करना होगा। प्रत्येक तीर्थ स्थल की यात्रा के लिए कम्प्यूटराइज्ड लाटरी के माध्यम से तीर्थ यात्रियों का चयन किया जायेगा। एक आवेदक एक ही तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकेगा। आवेदन के साथ पासपोर्ट साईज की दो रंगीन फोटो, मतदाता परिचय पत्र तथा आधार कार्ड की छाया प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। जिसके पास मतदाता परिचय पत्र नहीं है उन्हें निवास एवं आयु प्रमाण पत्र हेतु राशन कार्ड, बिजली बिल, ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई भी एक प्रमाण पत्र आवेदन के साथ संलग्न करना होगा।

mukhyamantri-teerth-darshan-yojana-opportunity

इसके साथ ही आवेदक को आवेदन पत्र के साथ आयकर दाता नहीं होने का घोषणा पत्र भी संलग्न करना होगा। तीर्थ यात्रा के दौरान आवेदकों को अपना मूल आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड एवं कोविड वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र अपने साथ रखना अनिवार्य है। तीर्थ यात्रियों को लेकर जाने वाली विशेष ट्रेनों में काशी की तीर्थ यात्रा हेतु जबलपुर जिले के लिए 150, शिर्डी की तीर्थ यात्रा के लिये 242, रामेश्वरम की तीर्थ यात्रा के लिये 150 तथा जगन्नाथपुरी की तीर्थ यात्रा के लिये 175 सीटें आरक्षित की गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+