MP Vidhansabha Chunav 2023: बीजेपी में चल मैराथन बैठकों का दौर जारी, जिला-संभाग स्तर पर तैयारियां तेज
मध्य प्रदेश में चुनावी तैयारियों में जुटी बीजेपी बूथ लेवल तक हर मोर्चे पर मजबूत होना चाहती हैं। प्रकोष्ठ स्तर पर भी सदस्यों को पार्टी को जिताने फॉर्मूले बताए जा हैं।

MP Vidhansabha Chunav 202: जबलपुर संभाग की भारतीय जनता पार्टी की स्वयंसेवी संस्थाएं, प्रकोष्ठ की बैठक प्रदेश संयोजक राम रघुवंशी ने ली। इस अवसर पर रघुवंशी ने कहा कि हमें पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद को धरातल पर उतारकर समाज के अंतिम व्यक्ति की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करना होगा। इसमें एनजीओ की निर्णायक भूमिका होगी। आगामी चुनाव के सिलसिले में लक्ष्य भी बताया गया।

प्रदेश संयोजक राम रघुवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार और मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में हमें अहम भूमिका निभानी होगी। पार्टी के विस्तार और विचारधारा को बढ़ाने में प्रवास की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। संगठन को हर दृष्टिकोण से लाभ पहुंचे, इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभाना। इससे क्षेत्र का विकास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर एनजीओ प्रकोष्ठ को प्रभावी बनाना है तो अधिक से अधिक प्रवास करें।
भाजपा प्रदेश मंत्री आशीष दुबे भी बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। मध्यप्रदेश संगठन की पहचान आज देश भर में आदर्श संगठन के रूप में होती है। सरकार, संगठन, कार्यकर्ता और जनता की दृष्टि से हमारे प्रदेश की पहचान अन्य राज्यों से अलग है। मध्यप्रदेश में सरकार और संगठन बेहतर समन्वय के साथ काम करते हैं। हमें इसी विशिष्ट पहचान को बनाए रखना है। हम पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करने वाले कार्यकर्ता हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एनजीओ प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कमर कसकर तैयार हो जाएं। जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार बोले कि हमें सत्ताधारी दल की मानसिकता से नहीं, सेवाभावी संगठन की मानसिकता से कार्य करना चाहिए। समाज में भारतीय जनता पार्टी की लगातार स्वीकार्यता और विश्वास बढ़ा है। पार्टी ने 51 प्रतिशत वोट शेयर बढाने का जो लक्ष्य लिया है उसमें प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।












Click it and Unblock the Notifications