MP News: 'राहुल गांधी को बड़ा नेता बनना है तो आचरण में लाए सुधार', जबलपुर में मंत्री मोहन यादव ने दी नसीहत

लोकसभा में विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हैं। पीएम मोदी ने जहां बातों-बातों में बिना नाम लिए राहुल पर निशाना साधा तो वही मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार के मंत्री भी खरी-खोटी सुना रहे हैं। जबलपुर पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने भी बड़ा बयान दिया।

मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी को यदि बड़ा नेता बनना है तो वह अपने आचरण में सुधार लाए। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भी नसीहत देते हुए कहा कि जब तक राहुल से पार्टी को छुटकारा नहीं मिलेगा, पार्टी का आगे बढ़ना मुश्किल हैं।

MP minister mohan yadav advised for rahul gandhi in jabalpur bring reforms in conduct for leader

दरअसल विपक्ष द्वारा संसद में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने मणिपुर घटना और कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष पर तीखा हमला किया था। मणिपुर घटना को लेकर उन्होंने भरे सदन में यह तक कह दिया कि भारत माता की हत्या हुई हैं, जिसके लिए सरकार जिम्मेदार हैं। इसके अलावा फ्लाइंग किस पर भी बीजेपी नेता लगातार आपत्ति जताते रहे।

मंत्री मोहन यादव बोले कि कांग्रेस चुनावी हिन्दू बनना छोड़ सबसे पहले अपनी लाइन स्पष्ट करें। जनता को कम से कम यह तो समझ में आए कि पार्टी की मानसिकता क्या हैं? मणिपुर हिंसा को लेकर कहा कि सरकार ऐसी घटनाओं पर बेहद संजीदा हैं। दोषियों को किसी कीमत में नहीं बख्शा नहीं जाएगा। हिंसा में शामिल तत्वों से निपटा जा रहा हैं।

यादव ने इन मुद्दों के अलावा उच्च शिक्षा की प्रदेश में मौजूदा स्थिति पर भी बोले। उन्होंने कहां उच्च शिक्षा के अध्ययन के लिए कई नए कॉलेज खोले गए हैं। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के विधार्थियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी नए कॉलेज खोलने का प्रस्ताव तैयार किया हैं। पढने वाले स्टूडेंट्स के लिए यूनिवर्सिटी में हाईटेक लाइब्रेरी समेत कई सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा हैं। छात्र संघ के सवाल पर कहा कि व्यक्तिगत रूप से उनकी भी चुनाव में सहमति हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+