MP assembly election 2023: जबलपुर पश्चिम विधानसभा बना 'हॉट सीट', राकेश Vs तरुण, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी घोषित

MP assembly election 2023: शारदेय नवरात्रि का पर्व के पहले दिन की शुभ घड़ी, कांग्रेसियों के लिए खुशखबरी लेकर आई। लंबे वक्त से अटकी चुनाव प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही कांग्रेसियों के चेहरे खिल उठे। 144 उम्मीदवारों में से जबलपुर की 6 सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हुआ।

कांग्रेस की पहली लिस्ट क्लियर होने के बाद जबलपुर जिले की पश्चिम सीट 'हॉट सीट' बन गई हैं। यहां से कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले और सरकार में वित्त मंत्री रहे तरुण भनोत को ही उतारा गया हैं। इस विधानसभा से तरुण दो बार चुनाव जीते हैं, जबकि एक बार हार का सामना करना पड़ा।

इस बार यह सीट इसलिए ज्यादा चर्चा में है क्योकि यहां से बीजेपी ने चार बार के सांसद और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे राकेश सिंह को सरप्राइज उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया। लिहाजा अब बेहद कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद हैं। हालांकि तरुण समेत वर्तमान कांग्रेस के अन्य चार विधायकों के टिकट पहले से पक्के माने जा रहे थे।

mp-assembly-election-2023-congress-declared-candidates-6-seats-in-jabalpur

जबलपुर जिले के आठ में से 6 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के साथ कांग्रेस ने बीजेपी विधायकों वाली पनागर और केंट क्षेत्र के प्रत्याशी अभी होल्ड रखे हैं। पूर्व विधानसभा में लखन घनघोरिया, उत्तर मध्य में विनय सक्सेना, ग्रामीण पाटन सीट पर नीलेश अवस्थी, ग्रामीण बरगी से संजय यादव को एक बार फिर मौका दिया हैं। इन पांच उम्मीदवारों को 2018 के चुनाव में भी टिकट दिया था। जिसमें पाटन विधानसभा, कांग्रेस के हाथ से निकल गई थी। बाकी सभी पर जीत का परचम लहराया था।

इस बार ग्रामीण सिहोरा में युवा चेहरे पर भरोसा जताया गया हैं। महिला फैक्टर पर जोर देते हुए आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में एकता ठाकुर को मौका दिया है। एकता ठाकुर युवा होने के साथ-साथ अनुसूचित जनजाति वर्ग से ताल्लुक रखती हैं, इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी की नंदनी मरावी मौजूदा विधायक हैं, भाजपा ने अभी तक इस सीट से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है इस लिहाज से भारतीय जनता पार्टी के पहले कांग्रेस ने सिहोरा सीट से अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+