MP election: ‘मिलकर लड़ेंगे चुनाव', टिकट बवाल के बीच जबलपुर उत्तर मध्य से BJP प्रत्याशी अभिलाष पांडे का बयान

MP election 2023 BJP candidate: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव घमासान में टिकट को लेकर मची मारा-मारी फिर शुरू हुए विरोध ने कई नेताओं की धड़कने बढ़ा दी हैं। जबलपुर में भी उत्तर मध्य सीट से घोषित बीजेपी उम्मीदवार अभिलाष पांडे के खिलाफ आक्रोश जरुर भड़का, लेकिन पांडे एक जुटता का ही संकेत दे रहे हैं।

पार्टी के संभागीय दफ्तर में हुए हंगामे के अगले दिन अभिलाष पांडे ने कहा कि 'मैं भाजपा परिवार में सबसे छोटा हूँ, मुझ पर वरिष्ठों का आशीर्वाद , स्नेह और मार्गदर्शन सदैव रहा हैं। प्रत्याशी रूप में भी मुझे सभी वरिष्ठजनों का आशीर्वाद मुझे मिलेगा और सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

MP-election-2023-BJP-candidate-from-Jabalpur-North-Central

पांडे ने कहा मेरे जैसे सामान्य परिवार से आने वाले कार्यकर्ता को उत्तर विधानसभा से पार्टी का प्रत्याशी बनाये जाने के लिए केंद्रीय, प्रदेश और जबलपुर के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। पांडे ने कहा कि नेतृत्व को विश्वास दिलाता हूं कि सरकार की जनहितकारी योजनाओ और कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम उत्तर में कमल खिलाएंगे।

उन्होंने कहा हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र के नेतृत्व में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा हैं। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के नये नये आयाम को हासिल किया हैं। कार्यकर्ता के मनोबल और भाजपा की डबल इंजन की विकास वादी सोच वाली सरकार द्वारा किये गए अनेकों अनेक शहर विकास के कार्य, शहरी की योजनाएं जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी। उत्तर मध्य सीट में बीजेपी की वापसी का भी दावा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+