MP निकाय चुनाव: प्रदेश के 214 निकायों में दूसरे चरण का मतदान में हुई 72 फीसदी वोटिंग
नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में जहाँ वोटिंग हुई। वही दो तीन जगहों को छोड़कर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। कुछ जगहों के पोलिंग बूथ पर ईवीएम ख़राब होने की शिकायत जरुर आई, लेकिन रिजर्व EVM बदलकर व्यवस्था दुरुस्त कर
भोपाल, 13 जुलाई: मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए हुआ। जिसमें 5 नगर निगम, 40 नगर पालिका परिषद् और 169 नगर परिषदों में सुबह 7 बजे से वोटिंग हुई , इस तरह दूसरे चरण में कुल 214 निकायों में शाम पांच बजे तक वोट डाले गए। मतदान वाले क्षेत्रों में मतदान करने मतदाताओं को कोई परेशानी न हो इसके पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील पोलिंग बूथ पर अतिरिक्त पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया था।शाम पांच बजे तक पूरे प्रदेश में जहाँ-जहाँ वोटिंग हुई उसमें लगभग 72 फीसदी मतदान होने की जानकारी मिली है।

नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग जारी रही। शाम तक एक दो जगहों को छोड़कर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। कुछ जगहों के पोलिंग बूथ पर ईवीएम ख़राब होने की शिकायत जरुर आई, लेकिन रिजर्व EVM बदलकर व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई। पांच नगर निगमों रतलाम, देवास, रीवा, कटनी और मुरैना में महापौर प्रत्याशी के लिए भी मतदान हुआ।

43 जिलों में 214 नगरीय निकाय
आखिरी दौर के मतदान के लिए 6 हजार 829 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जहाँ कुल 49 लाख 9 हजार 280 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। इसमें 25 लाख 20 हजार 923 पुरूष, 23 लाख 88 हजार 65 महिला और 292 अन्य मतदाता शामिल थे। मतदान EVM से कराया गया ,इसके लिए मतदाता निर्वाचन आयोग की ओर से जारी 20 पहचान पत्रों की सूची में से किसी एक को दिखाकर मतदान कर सकते थे। शाम पांच बजे तक हुए मतदान काकुल प्रतिशत लगभग 72 फीसदी रहा, जो पहले चरण की वोटिंग के मुकाबले बेहतर बताया जा रहा है।
पहले चरण में मतदान प्रतिशत था कम
6 जुलाई को प्रदेश के 11 नगर-निगमों के लिए भी वोट डाले गए थे। दूसरे चरण के मतदान के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। पहले चरण में मतदान प्रतिशत कई जगहों पर कम था। कई स्थानों पर कम मतदान होने के पीछे राजनीतिक दलों निर्वाचन आयोग को जिम्मेदार ठहराया था। आरोप लगाए गए कि लोगों के पास मतदाता पर्चियों का वितरण नही हुआ, साथ ही कई जगहों पर वोटिंग लिस्ट में नाम कटने की वजह से लोग मतदान नही कर पाए।












Click it and Unblock the Notifications