MP chunav 2023: सरकारी खर्चे पर उपलब्धियां दर्शाने वाले होर्डिंग्स-विज्ञापन हटा लो, जबलपुर में एक्शन शुरू
MP chunav 2023: एमपी के जबलपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही लागू हुई आदर्श आचरण संहिता नियमों का पालन कराने निर्देश दिए हैं। इसके मद्देनजर जिला पंचायत-नगर निगम जबलपुर सहित जिले के सभी स्थानों पर शासकीय व्यय पर लगाये गये उपलब्धियां दर्शाने वाले होर्डिंग्स या विज्ञापनों को हटाने के निर्देश दिये हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस बारे में जारी आदेश में कहा है कि विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद शासकीय व्यय पर सत्ताधारी पार्टी या राजनैतिक दलों द्वारा उपलब्धियों को दर्शाने वाले किसी भी प्रकार के होर्डिंग प्रदर्शित नहीं किए जाएंगे। किसी भी प्रकार के विज्ञापन समाचार पत्रों या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में नहीं दिए जाएंगे।

निर्वाचन आयोग के भी निर्देश है कि आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाए। संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत भी लगातार कार्रवाई हो रही हैं। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन एक्शन मोड में हैं। यदि इस प्रकार के होर्डिंग या विज्ञापन लगाये गये हों तो उन्हें सक्षम अधिकारी द्वारा हटा दिया जाना चाहिये । कलेक्टर समन ने सभी स्थानीय निकायों को उनके क्षेत्र में इस तरह के होर्डिंग या विज्ञापन दिखाई देने पर तत्काल हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश आदेश में दिये हैं।












Click it and Unblock the Notifications