MP बोर्ड के नतीजों में जबलपुर के 6 छात्र मेरिट में, 10th में समीर की 7वीं रैंक तो अन्य 5 ने भी किया नाम रोशन
MP Board result 2023: एमपी बोर्ड के परीक्षा परिणामों में जबलपुर जिले के नतीजे इस बार भी निराशाजनक रहे। प्रदेश भर में यह जिला 40वें स्थान पर रहा। खुशी की बात ये है कि जिले से 6 विधार्थियों ने मेरिट में जगह बनाई।

MP Board result 2023: एमपी बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट घोषित होने के बाद लाखों परीक्षार्थियों को जहां अगली मंजिल की राह मिली तो, वहीं जिनकी राह में रूकावट आई तो उन्हें असफलता सबक आगे बढ़ाएगा। जबलपुर जिले के नतीजों अपर यदि गौर करे तो 10वीं-12वीं के 6 छात्र-छात्राओं ने मेरिट में जगह बनाई।
जिले से 50 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे में थे। उनमें से 37 फीसदी विधार्थियों के हाथ से सफलता फिसल गई। प्रदेश की प्रावीण्य सूची में दसवीं के दो छात्र तो बारहवीं के चार विधार्थियों ने जगह बनाई। इस बहने जिले की थोड़ी लाज बची रही है।
दसवीं में 58 प्रतिशत और तो बारहवीं 49 प्रतिशत स्टूडेंट्स ही सफल हो सकें। प्रदेश की 10 वीं की मेरिट लिस्ट में जबलपुर के 2 विधार्थियों ने स्थान बनाया है। जिसमें महाकौशल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीर पटेल ने 500 में से 488 अंक हासिल कर प्रदेश में सातवां और 97.6 प्रतिशत अंक लाकर जिले में अव्वल रहे।
इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के निजी स्कूल में पढने वाली छात्रा वंशिका जैन ने 500 में से 450 अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट में दसवां और जिले की रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया हैं। 12जीव विज्ञान में पाटन के निजी स्कूल के राज सिंह ने मेरिट में चौथा स्थान हासिल किया है। उन्हें जीव विज्ञान विषय पर 500 में से 482 अंक मिले है।
12वीं में प्रदेश की प्रवीण्य सूची में जबलपुर से कॉमर्स से छात्र देव कुमार चौरसिया को प्रदेश भर में 10वीं रैंक मिली। उन्होंने 470 अंक प्राप्त किए। मेरिट में आने वाले जिले के सभी 6 छात्रों में ख़ुशी का माहौल हैं। परिजन भी गदगद है। 10 में सफल विधार्थी अब हायर सेकेंडरी में अपना विषय चयन करेंगे। वहीं 12वीं में सफल विधार्थी कॉलेज में प्रवेश लेंगे।
जबलपुर जिले में 10 क्लास में कुल 22,978 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें से 13,306 छात्र परीक्षा में पास हुए जबकि 7,161 छात्र फेल हो गए और 2,416 छात्रों की सप्लीमेंट्री आई है। इस प्रकार जबलपुर जिले का परिणाम 58.14% रहा। जिले में दसवीं के परीक्षा परिणाम के मामले में लड़कियों ने बाजी मारी हैं।
जबलपुर जिले में 12वीं कक्षा में कुल 19,213 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिसमें से 9,396 छात्र पास हुए जबकि 7,183 छात्र फेल हो गए और 2,629 छात्रों की सप्लीमेंट्री आई हुई है। इस प्रकार 12 वीं में जबलपुर का ओवरऑल परिणाम 48.91% रहा। 12वीं के परीक्षा परिणाम में भी लड़कियों ने बाजी मारी है।












Click it and Unblock the Notifications