MP Board Exam 2023: जबलपुर में 12वीं की परीक्षा में गड़बड़ी, एक रोल नंबर पर दो छात्रों के एडमिट कार्ड

एमपी बोर्ड में 12वीं क्लास की परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जबलपुर के एक परीक्षा केंद्र ऐसे दो छात्र परीक्षा देने पहुंचे जिनका एक ही रोल नंबर था। अब मामले की उच्च स्तरीय जांच हो रही हैं।

jabalpur

MP Board Exam 2023: मध्य प्रदेश में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। लेकिन जबलपुर में परीक्षा के दौरान अजीबों-गरीब गड़बड़ी सामने आई हैं। यहां एक ही परीक्षा केंद्र में एक ही नाम और रोल नंबर के दो छात्र परीक्षा देने पहुंच गए। बाद में 12 क्लास में हिंदी विषय का पर्चा देने पहुंचे एक छात्र को परीक्षा से वंचित कर दिया। अपात्र छात्र ने एमपी ऑनलाइन से परीक्षा फॉर्म भरा था और एडमिट कार्ड भी वही से मिला। इस मामले का भोपाल मुख्यालय तक हल्ला है और जांच के आदेश दिए गए हैं।

exam

जबलपुर में यह मामला रामपुर स्थित सीएम राइज स्कूल में सामने आया। जहां सिहोरा का रहने वाला विवेक नाम का छात्र एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचा। रोल नंबर के हिसाब से परीक्षा देने अपनी टेबल पर बैठ गया। कुछ देर में उसी रोल नंबर पर दूसरा विवेक नाम का स्टूडेंट आया। दोनों छात्रों के एक ही रोल नंबर देख केंद्र प्रभारी और ड्यूटी पर तैनात शिक्षक के भी होश उड़ गए। इसकी जानकारी केन्द्राध्यक्ष आशीष पंड्या ने जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी को दी। दस्तावेजों की जांच में बाद में आए विवेक नाम के छात्र वैध पाए गए। जिसे परीक्षा देने दिया गया।

अपात्र छात्र को परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी गई। डीईओ घनश्याम सोनी का कहना है कि दोनों छात्रों के एक जैसे रोल नंबर का एडमिट कार्ड कैसे जारी हुआ, इसकी जांच की जा रही है। सिहोरा से आए छात्र ने बताया है कि उसने एमपी ऑनलाइन से परीक्षा फॉर्म भरा था और एडमिट कार्ड भी वही से लिया। शिक्षा विभाग को शक है कि यह गड़बड़ी एमपी ऑनलाइन केंद्र से हो सकती है। फिलहाल छात्र को परीक्षा से वंचित कर दिया गया है। अधिकारी यह भी नहीं बता रहे है कि अपात्र छात्र की क्या बाद में परीक्षा ली जाएगी? या फिर परीक्षा का कोई दूसरा विकल्प तलाशा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+