MP assembly election 2023: निर्वाचन आयोग की तैयारियां शुरू, जबलपुर में 21 जिलों की EVM-VVPAT वर्कशॉप

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत ईव्हीएम-व्हीव्ही पेट मशीनों की हैण्डस-ऑन ट्रेनिंग शुरू हो गई हैं।

MP assembly election 2023 preparations

MP assembly election 2023 preparations: एमपी में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इसके मद्देनजर निर्वाचन विभाग की तैयारियां भी जारी हैं। निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव संबंधी ट्रेनिंग दी जा रही हैं। गुरूवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन जबलपुर पहुंचे। जहां ईव्हीएम-व्हीव्ही पेट मशीनों की एफएलसी वर्कशॉप हुआ।

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत चुनाव के पहले कई तरह की व्यवस्थाएं और जरुरी जानकारी से अधिकारी अवगत रहे, इसके लिए क्षेत्रवार ट्रेनिंग हो रही हैं। इस सिलसिले में राज्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन खुद हर क्षेत्र का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को चुनावी तैयारियों की बारीकियां बता रहे ।

विधानसभा के आगामी चुनाव के मद्देनजर जबलपुर के कल्चुरी रेसीडेंसी में ईव्हीएम और व्हीव्हीपेट मशीनों की एफएलसी वर्कशॉप का शुभारम्भ हुआ । एक दिन की इस वर्कशॉप में प्रदेश के चार संभागों के 21 जिलों के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, ईव्हीएम सुपरवाईजर शामिल हुए।

वर्कशॉप का शुभारम्भ प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने किया । इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कार्यशाला के आयोजन के उद्देश्य और महत्त्व को बताया। वर्कशाप में भारत निर्वाचन आयोग के ईव्हीएम डायरेक्टर एस सुंदर राजन ने मशीनों की टेक्निकल और एडमिनिस्ट्रेटिव सिक्योरिटी पर पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन दिया।

EVM-VVPAT workshop

निर्वाचन आयोग के अपर सचिव ओपी साहनी, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ललित मित्तल, सतीश कुमार, प्रदेश के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद शुक्ला भी वर्कशॉप में मौजूद रहे। निर्वाचन आयोग के आये प्रशिक्षकों द्वारा ईव्हीएम- व्हीव्ही पेट मशीनों की एफएलसी वर्कशॉप में हैण्डस-ऑन ट्रेनिंग भी दी गई।

jabalpur

एफएलसी वर्कशाप में जिन 21 जिलो के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा ईव्हीएम सुपरवाईजर शामिल हुए, उनमें रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सागर, टीकमगढ, निवाडी, पन्ना और दमोह जिले शामिल थे। इसी तरह अब जिला स्तर पर यह ट्रेनिंग दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+