MP Assembly Election 2023: जयस 150 सीटों पर लड़ेगी चुनावी जंग, मांझी समाज के सम्मलेन में हुआ ऐलान

बीजेपी हो या कांग्रेस एमपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में आदिवासी वोट बैंक के जरिए चुनावी वैतरणी पार करने का सपना संजो रही है, तो इसी बीच जयस यानि जय युवा आदिवासी शक्ति संगठन ने प्रदेश में 150 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करके सियासी गलियारों में नई हलचल पैदा कर दी हैं। भोपाल में माझी समाज के प्रदेश स्तरीय सम्मलेन में इस बात का ऐलान जयस के संरक्षक डॉ. हीरालाल अलावा ने किया है।

madhya pradesh

अगले साल मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले अभी से सियासी माहौल बनना शुरू हो गया हैं। पारंपरिक तौर पर भाजपा कांग्रेस के बीच होने वाले सीधे मुकाबले में अभी तक एमपी में तीसरे विकल्प के तौर पर कोई भी ऐसा दल या संगठन अपने पैर जमाता नहीं दिखा, जिससे भाजपा या कांग्रेस को कभी कोई सीधा नुकसान उठाना पड़ा हो। लेकिन आने वाले चुनाव में चुनाव के सियासी रोड मेप में जयस भी नजर आएगा, वो भी थोड़ी बहुत जगह नहीं बल्कि प्रदेश की 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इससे पहले संगठन ने 84 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।अभी सीटों का नाम तो डिक्लियर नहीं किया लेकिन जयस की भोपाल में माझी समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक में माझी समाज के साथ चुनाव लड़ने हुंकार जरुर भर दी। यह ऐलान संगठन के संरक्षक डॉ. हीरालाल अलावा ने किया है।

mp

राजधानी भोपाल में आयोजित सम्मलेन में माझी समाझ के आरक्षण और जनजाति समाज के लिए रोजगार समेत कई मुद्दे गूंजे। जिनके सहारे दावा किया जा रहा है कि प्रदेश में यदि माझी, मछुआ, मल्लाह, केवट, रैकवार सामाज के दो करोड़ से ज्यादा लोग एक जुट होकर अपनी ताकत दिखाएंगे है। यदि सबकुछ ठीक रहा और 150 सीटों पर जयस का जोर चला तो मप्र में नई राजनीति का जन्म होगा है। तीसरे विकल्प के तौर पर अपना प्रभाव दिखाने आम आदमी पार्टी भी तैयार है।

ये भी पढ़े-MP Mission 2023 : छिंदवाड़ा से क्या कमलनाथ देंगे सरप्राइज ? बहू प्रियानाथ लड़ेंगी विधानसभा चुनाव !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+