MP में हट सकता है मंडी-सहकारिता चुनाव का ग्रहण, मंत्री अरविंद भदौरिया ने जबलपुर में दिए शुभ संकेत

Jabalpur News: मध्य प्रदेश में बीते 6 साल से बिना चुनाव के मंडियों में काम-काज चल रहा हैं। लेकिन अब अच्छी खबर यह है कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो विधानसभा चुनाव के बाद मंडी और सहकारिता विभाग के चुनाव हो सकते। यह संकेत सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने दिए हैं।

सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया जबलपुर पहुंचे थे। उन्होंने भी कहा कि यह बात सही है कि लंबे वक्त से प्रदेश में मंडी चुनाव नहीं हुए है और होना चाहिए। लेकिन लगातार कुछ परिस्थितियों के चलते चुनाव टलते गए। भदौरिया ने संकेत दिए है कि विधानसभा इलेक्शन के बाद चुनाव हो सकते हैं।

भदौरिया ने कहा कि वर्तमान में विधानसभा चुनाव का माहौल हैं। करीब चार माह बाद होने वाले चुनाव की तैयारियों में सभी जुटे हैं। इस चुनाव व्यवस्था के बीच मंडी-सहकारिता के चुनाव करवाना संभव नहीं हैं। चुनाव के बाद ऐसी व्यवस्था की जाएगी, ताकि जल्द चुनाव सम्पन्न हो सकें।

mandi-cooperative-elections-madhya-pradesh

आपको बता दें कि एमपी में सैकड़ों सहकारी समितियां भी डिफाल्टर घोषित हुई हैं। मंत्री भदौरिया बोले कि यह स्थिति कमलनाथ सरकार की वजह से बनी। किसानों को कर्ज माफी के झूठे वादे का आज भी खामियाजा भुगतना पड़ रहा हैं। हालांकि ऐसे परेशान लाखों किसानों की सुध शिवराज सरकार ने ली और लगभग 10 लाख किसानों के कर्ज का ब्याज भरने का काम किया हैं।

मंत्री भदौरिया ने राजनीतिक हालातों पर मीडिया के सवालों का भी जबाव दिया। बीजेपी-कांग्रेस के अलावा अन्य दलों की प्रदेश में एंट्री को ज्यादा असरकारक नहीं माना है। उनका कहना है कि शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य हुए हैं। जनता झूठी घोषणाओं और वादों की हकीकत को भली-भांति समझ चुकी हैं। बीजेपी सरकार ने जो भी वादा किया, वह ईमानदारी से निभाया। कांग्रेस की प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश दौरे को भदौरिया ने टाइम पास बताया हैं। यूपी में भी चुनाव के वक्त ऐसे ही दौरे किए, लेकिन चुनाव लड़ने कांग्रेस को कैंडीडेट तक नहीं मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+