मध्य प्रदेश के भोपाल में निजी अस्पताल में भर्ती एक मरीज के लिए जबलपुर में भर्ती ब्रेन डेड मरीज भगवान साबित हुआ
Jabalpur news: मध्य प्रदेश के भोपाल में निजी अस्पताल में भर्ती एक मरीज के लिए जबलपुर में भर्ती ब्रेन डेड मरीज भगवान साबित हुआ। परिजनों ने ऑर्गन डोनेशन की इच्छा जताई, जो भोपाल में भर्ती मरीज के लिए वरदान से कम नहीं।
बताया गया कि बैतूल जिले के रहने वाले 64 वर्षीय राजेश सराफ जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें ब्रेन ट्यूमर की शिकायत थी और चिकित्सकों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया हैं।
तभी जानकारी लगी कि भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को लीवर की आवश्यकता हैं। दोनों अस्पतालों के बीच संपर्क हुआ और परिजनों के बीच भी बातचीत हुई। जबलपुर के मरीज के परिजनों ने ऑर्गन डोनेट करने की इच्छा जताई।

डोनेशन की सभी तरह की प्रक्रिया पूरी होने और अनुमति मिलने के बाद सर्जरी कर राजेश सराफ का लीवर निकाला गया। भोपाल अस्पताल के मैनेजर लोकेश झा के मुताबिक लीवर मैच होने के बाद जबलपुर से भोपाल तक ऑर्गन पहुंचना चुनौती था। शुरू में योजना बनी कि लीवर हेलीकाप्टर से भोपाल लाया जाएगा। लेकिन बाद में लीवर ट्रांसपोर्टेशन की प्रक्रिया में बदलाव हुआ। आनन फानन में सड़क मार्ग से लीवर भोपाल तक लाने का प्लान बना। जिसके लिए जरुरी ग्रीन कॉरिडोर था। लिहाजा स्थानीय प्रशासन की मदद से जबलपुर से भोपाल तक लीवर पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इतना लंबा कॉरिडोर संभवतया प्रदेश के लिए पहला मामला हैं।












Click it and Unblock the Notifications