MP: 6 लाख से ज्यादा कीमती लाइनमैन की जिंदगी, बिजली विभाग के इतिहास में पहली बार मिली एयर एंबुलेंस सुविधा

एमपी में बिजली विभाग में ड्यूटी के दौरान गंभीर दुर्घटना का शिकार लाइनमैन स्तर के कर्मचारी की जान बचाने सरकार ने अभूतपूर्व कदम उठाया है। जरुरत पड़ने पर एयर एंबुलेंस की सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है।

jabalpur

Air ambulance: मध्य प्रदेश में बिजली विभाग में जान हथेली पर रखकर काम करने वाले लाइनमैन ड्यूटी के दौरान कई दुर्घटनाओं का शिकार होते है। वक्त पर इलाज के अभाव में कर्मचारियों की जान जाती रही। लेकिन मौजूदा सरकार में बिजली कंपनी ने इतिहास रच दिया।

उमरिया जिले में एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए कर्मचारी की जिंदगी बचाने संवेदनशीलता की मिसाल कायम की है। पूर्व क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब स्टाफ लाइनमैन को इलाज के लिए दिल्ली भेजने एयर एंबुलेंस का इंतजाम कराया गया।

इस व्यवस्था के लिए कंपनी ने करीब 6 लाख रुपये खर्च किए। चिकित्सकों द्वारा घायल लाइनमैन अनिल दीपांकर को बढ़ते जा़ रहे इन्फेक्शन के कारण तत्काल सफदरजंग हास्पिटल दिल्ली शिफ्ट करने की सलाह दी गई थी। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को जब इस घटना के बारे में मालुम हुआ तो उन्होंने तुरंत घायल लाइनमैन को एंबुलेंस के माध्यम से दिल्ली भेजने के निर्देश दिए थे।

पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी अनय द्विवेदी ने घायल लाइनमेन को दो परिजनों के साथ तत्काल एअर एंबुलेंस से दिल्ली भेजने की कार्यवाही की । कंपनी के इतिहास में संभवतः यह पहला अवसर होगा, जब किसी घायल लाइनस्टाफ की जिंदगी बचाने के लिए कंपनी द्वारा एअर एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान की गई है।

अनिल दीपांकर उमरिया जिले के भरेवा वितरण केन्द्र में लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। ड्यूटी के दौरान विद्युत दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन्हें उपचार के लिए कटनी चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। उसके बाद जबलपुर रेफर किया गया।

घायल लाइनमेन के शरीर में इन्फेक्शन बढ़ता जा रहा था, जिसका जबलपुर में इलाज संभव नहीं था। इसकी गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने अनिल को दिल्ली भेजने की सलाह दी। कंपनी के अधिकारियों द्वारा तेजी से कार्यवाही करते हुए सिर्फ एक दिन में सभी आवश्यक अनुमोदनों को प्राप्त कर एअर एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+