Ladli Behna Yojna की दूसरी किस्त का इंतजार खत्म, जबलपुर की हितग्राही महिलाएं करेंगी 'शिवजी' का अभिषेक
Ladli Behna Yojna second installment: मध्य प्रदेश में महिलाओं महत्वकांक्षी लाड़ली बहना योजना की दूसरी क़िस्त की तारीख आ गई। जबलपुर में पहली क़िस्त जारी करने की तर्ज पर दूसरी क़िस्त की राशि इंदौर से सीएम ट्रांसफर करेंगे। मुख्य प्रोग्राम के अलावा जिला-ग्राम स्तर पर आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हैं।
जबलपुर में भी इसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इंदौर के मुख्य कार्यक्रम का एलईडी के जरिए जगह-जगह सीधा प्रसारण होगा। मामा की लाड़ली बहनें दूसरी किस्त जारी होने का दिन आते ही बेहद खुश हैं। संयोग से इस दिन पवित्र सावन माह का पहला सोमवार भी हैं।
कुछ हितग्राही महिलाओं ने दूसरी किस्त मिलने की ख़ुशी में भगवान शिव का अभिषेक करने का प्लान बनाया हैं। ताकि परिवार में सुख समृद्धि बनी रही और इसी तरह आगे भी योजना की राशि आती रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार 10 जुलाई को इंदौर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की बहनों के खाते में एक हजार रुपये की दूसरी किश्त सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे।

योजना की दूसरी किश्त के अंतरण के अवसर पर जबलपुर जिले में भी वार्ड स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक कार्यक्रमों का आयोजन है । कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने जिला पंचायत के सभाकक्ष में सीईओ जयति सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन भी हुआ।
बैठक में बताया गया कि लाडली बहना योजना की द्वितीय किश्त अंतरित करने के मौके पर वार्ड और राम पंचायत स्तर पर आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों में लाडली बहना सेना की सदस्यों को शपथ दिलाई जायेगी । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में इंदौर में होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी इन कार्यक्रमों में होगा और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक होंगे। दूसरी किस्त का इंतजार करने वाली हितग्राही महिलाएं बेहद उत्साहित हैं। सभी सीएम शिवराज सिंह की मुरीद हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications