Kamal nath: जबलपुर में कमलनाथ ने भरी हुंकार, बोले मप्र में है नौटंकीबाज भाजपा सरकार

पूर्व सीएम कमलनाथ बुधवार को जबलपुर पहुंचे। जहां उत्साह से लबरेज कांग्रेसियों में उनके स्वागत के लिए होड़ मची। आम सभा में कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

Kamal nath: मप्र में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ जबलपुर पहुंचे। जहां बीजेपी का गढ़ माने जाने वाली ग्रामीण पनागर सीट में आयोजित सभा में जमकर गरजे। लंबे वक्त बाद नाथ का यहां ऐसा दौरा था, तो कांग्रेसी भी शक्ति प्रदर्शन करते नजर आए। जनता के बीच कमलनाथ ने शिवराज सरकार को कोसा और आम जनता के साथ हो रहे शोषण के लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया।

Recommended Video

    पूर्व सीएम कमलनाथ की आम सभा
    jabalpur

    पूर्व सीएम कमलनाथ बुधवार को जबलपुर पहुंचे। जहां उत्साह से लबरेज कांग्रेसियों में उनके स्वागत के लिए होड़ मची। दरअसल ग्रामीण पनागर विधानसभा सीट बीजेपी की सुरक्षित सीट मानी जाती है। पिछले चुनाव में भी कांग्रेस को यहाँ से निराशा हाथ लगी थी। आगामी चुनाव तैयारियों के लिहाज से यहां हुई आम सभा में कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। बोले कि भाजपा के राज में आम जनता का जीना मुहाल है। चाहे किसान हो, व्यापारी हो, या फिर आम तबके के लोग उनके हक़ पर सरकार डाका डालने में जुटी है। न किसानों को सब सब्सिडी मिल रही है और न ही फसलों के लिए भरपूर बिजली। विकास सिर्फ सरकार के मंत्रियों का हो रहा है, शहर और प्रदेश का नहीं।

    kamal nath

    कमलनाथ ने अपने 15 महीने के कार्यकाल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विशेषतौर पर जबलपुर के विकास के लिए तैयार की गई 3000 हजार करोड़ की योजनाएं ठंडे बस्ते में है। सिवाय श्रेय की राजनीति के कुछ नहीं हो रहा। महाकाल लोग का उदहारण देते हुए कमलनाथ बोले कि महाकाल मंदिर के विकास के लिए उन्होंने ही योजना बनाई थी। उसके लिए राशि भी आवंटित की थी। लेकिन बीजेपी सरकार सिर्फ श्रेय लेना जानती है। आम जनता से किए वादों से उसे कोई सरोकार नहीं है। बोले कि पीड़ित शोषित जनता आने वाले वक्त भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जबाब देंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+