MP Congress से कमलनाथ होंगे सीएम फेस या कोई और? रायपुर में अधिवेशन के बाद खड़गे करेंगे ऐलान

रायपुर में 24 फरवरी से होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद मध्य प्रदेश के सीएम फेस पर मचा बवाल थम सकता है। उम्मीद है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे कमलनाथ के रूप में अधिकृत तौर पर नाम का ऐलान कर देंगे।

kamal nath

Kamal Nath: मध्य प्रदेश कांग्रेस में मिशन 2023 के चुनाव में सीएम फेस को लेकर मची तना-तनी पर पार्टी सुप्रीम खड़गे विराम लगाएंगे। खबर है कि 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में होने वाले कांग्रेस के अधिवेशन के बाद अधिकृत तौर पर ऐलान कर दिया। अघोषित रूप से सीएम फेस के रूप में कमलनाथ है। उनके नाम पर मुहर लगना लगभग तय माना जा रहा। क्योकि दिल्ली में भी आलाकमान और दिग्गज नेताओं के बीच इस सिलसिले में चर्चा हो चुकी हैं। घोषणा होने के बाद मौजूदा वक्त में पार्टी के भीतर चल रही बयानबाजी भी थम जाएगी।

congress

एमपी कांग्रेस में सीएम फेस को लेकर मचे बवाल पर ब्रेक लगाने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे की घोषणा का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा हैं। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके अरुण यादव और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल समेत कई नेताओं के बयानों ने तूल पकड़ा हुआ हैं। कमलनाथ के रूप में स्वीकारोक्ति पर एक गुट प्रत्यक्ष रूप से बयानबाजी में जुटा हैं। हालाँकि नाथ कह चुके है कि उन्हें पद की कभी भी लालसा नहीं रही और वह पूरे प्रदेश के भविष्य की चिंता पहली प्राथमिकता है। 24 फरवरी को रायपुर में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन है। जिसके बाद संभावना है कि खड़गे अधिकृत तौर पर एमपी के सीएम फेस का ऐलान कर सकते है।

दिल्ली तक एमपी कांग्रेसी नेताओं की बयानबाजी जब गूंजी तो आलाकमान ने भी नाराजगी जताई थी। शीर्ष नेता पहले ही एमपी के मामले में मंथन कर चुके है। कमलनाथ का नाम इस लिए भी लिया जा रहा है, क्योकि 2018 के चुनाव के वक्त वही प्रदेश अध्यक्ष थे और उनके ही नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी थी। पार्टी भी अच्छे से जानती है कि किसी और दूसरे चेहरे को सामने रखकर चुनाव की तैयारी महंगी साबित हो सकती है। वैसे भी मध्य प्रदेश में सीनियर क्षमतावान लीडर्स में कमलनाथ फिर दिग्विजय सिंह के अलावा दूसरा और कोई फेस नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+