MP Congress से कमलनाथ या दिग्विजय सिंह किसकी खुलेगी लॉटरी? रायपुर के राष्ट्रीय अधिवेशन में हो सकता है फैसला
मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने के बाद 24 फरवरी को रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा हैं। जिसमें सीडब्यूसी का इलेक्शन भी संभावित है। एमपी से कमलनाथ या दिग्विजय सिंह को एंट्री मिल सकती हैं।

Kamal Nath Digvijay Singh: चुनावी साल है लिहाजा चुनाव वाले राज्यों के इलेक्शन प्लान में कांग्रेस भी जुटी हैं। फरवरी का आखिरी हफ्ता पार्टी के लिए कई मायनों में अहम् है। मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन 24 फरवरी को रायपुर में होने जा रहा है। इसमें शामिल होने वाले डेलीगेट्स के बीच तालमेल यदि ठीक रहा, तो वर्किंग कमेटी में एमपी की भी लॉटरी लग सकती है। सीडब्ल्यूसी में कमलनाथ या दिग्विजय सिंह की एंट्री हो सकती हैं।

कांग्रेस की शीर्ष प्रबंध कार्यकारिणी संस्था सीडब्ल्यूसी में एमपी से कोई भी स्थायी मेंबर नहीं है। दो या तीन बार ही मौका आया, जब CWC सदस्यों का इलेक्शन हुआ। जिसमें अर्जुन सिंह, मोतीलाल बोरा और माधवराव सिंधिया को ही जगह मिल सकी। अब मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन रायपुर में 24 फरवरी को होने जा रहा है। जिसमें देश भर के डेलीगेट्स का जमावड़ा होगा। आगामी चुनावी माहौल की नब्ज टटोलने के साथ कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। बड़ी बात यह है कि सब कुछ ठीक रहा तो CWC और इलेक्शन कमेटी भी गठित हो सकती है।

एमपी से 80 से 85 डेलीगेट्स चुने जाने की खबर है। जिनकी सूची पीसीसी डेलीगेट्स तैयार करेंगे। खबर है कि AICC की लिस्ट 15 फरवरी को आ सकती है। वहीं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के लिए एमपी से कमलनाथ या फिर दिग्विजय सिंह के नाम पर मुहर लग सकती है। पार्टी के जानकारों का कहना है कि चुनावी राज्यों की मौजूदा परिस्थितियों का ख्याल रखते हुए अभी से प्लानिंग हो रही है। एमपी में इन दिनों पार्टी में सीएम फेस को लेकर भी घमासान मचा है। ऐसे में यदि कमलनाथ की सीडब्ल्यूसी में एंट्री हुई तो कई कयासों पर विराम भी लग जाएगा। क्योकि नई समिति के कंधों पर ही विधानसभा और लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के चयन का जिम्मा होगा।












Click it and Unblock the Notifications