Jabalpur News : न्यू ईयर में जबलपुर को मिलेगी रेडीमेड गारमेंट फेयर की सौगात, MSME सचिव ने दिए संकेत
मप्र के एमएसएमई विभाग के सचिव पी नरहरि ने संकेत दिए है कि नए साल के शुरू में जबलपुर में गारमेंट फेयर लगाया जा सकता है। उन्होंने जबलपुर के क्लस्टर का निरीक्षण भी किया।

Jabalpur readymade garment cluster fair:एमपी के जबलपुर रेडीमेड गारमेंट क्लस्टर को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने तमाम कोशिशे हो रही हैं। यहां फैशन डिजाइन क्लस्टर भी स्थापित है। एमएसएमई सचिव और आयुक्त उद्योग पी नरहरी पहुंचे और उन्होंने यहां चल रहे कार्य का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संकेत दिए कि नए साल की शुरुआत में एक फेयर लगाया जाएगा। ताकि गारमेंट उद्योग से जुड़े निवेशक आकर्षित हो और गारमेंट उत्पादों की मार्केटिंग हो सकें।

राज्य शासन के सचिव एमएसएमई और आयुक्त उद्योग पी नरहरी ने लेमागार्डन स्थित जबलपुर गारमेंट क्लस्टर और फैशन डिजाइन क्लस्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्लस्टर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया, साथ ही विभिन्न इकाइयों का अवलोकन कर उनके उत्पादों के बारे में जानकारी ली। नरहरी ने क्लस्टर के संचालकों और सदस्यों से गारमेंट उत्पादों की मार्केटिंग, ब्रांडिंग सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र विनीत रजक ने क्लस्टर की परियोजना एवं अब तक की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी।

नरहरी ने क्लस्टर के सदस्यों को सिगल ब्रांड बनाने को कहा, जिससे उन्हें एक पहचान मिले। उन्होंने कहा कि एक एप भी बनाया जाए उसके माध्यम से उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफार्म से जोड़ा जा सके। इसके लिए उन्होंने ओएनडीसी के साथ शीघ्र ही एक वर्चुअल वर्कशाप कराने कहा है। क्लस्टर में दुबई और मलेशिया ले साथ बायर सेलर मीट भी की जाएगी। फरवरी में एक ट्रेड फेयर लगाने का प्रस्ताव है जिस पर उद्योग आयुक्त ने सहयोग देने की सहमति दी है। क्लस्टर में नेशनल इस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) संस्थान खोलने के लिए भी संबंधित विभाग से समन्वय करने की बात की। उन्होंने वर्तमान में क्लस्टर के कॉमन फेसिलिटी सेंटर भवन में संचालित एटीडीसी के सेंटर में संचालित कोर्स को अपडेट करने के लिए आवश्यक समन्वय करने के लिये महाप्रबंधक उद्योग को निर्देशित किया। मृगनयनी एंपोरियम के प्रबंधक को क्लस्टर के साथ जुड़कर कार्य करने को कहा।












Click it and Unblock the Notifications