Jabalpur News: कौन सी मजबूरी थी? मौत की छलांग लगाने हर्षिता ने 14 मंजिला बिल्डिंग को चुना, जांच जारी
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्लाईवुड कारोबारी की बेटी हर्षिता वासवानी सुसाइड केस की गुत्थी का रहस्य बरकरार हैं। शव की शिनाख्तगी के बाद परिजनों समेत आधार दर्जन से ज्यादा दोस्तों के बयान दर्ज किए गए हैं। जिसमें मौत का कारण सिर्फ डिप्रेशन मानने घर वाले तैयार नहीं।
जबलपुर के रामपुर क्षेत्र में तीन पहले ओजस इम्पीरिया हाईराइज बिल्डिंग में यह बड़ी घटना हुई थी। शुरू में पूरा केस ब्लाइंड था और कई घंटे मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में सोशल मीडिया पर युवती की मौत की खबर के बाद उसकी पहचान करने में पुलिस को मदद मिली थी।
गोरखपुर टीआई अरविंद चौबे के मुताबिक मृतक युवती द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के सिलसिले में कई एंगल पर जांच जारी हैं। घटना स्थल और उसके आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले गए हैं। वहीं परिजनों का पता लगाने के बाद घर के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

मृतका के पिता सुरेश वासवानी प्लाईवुड कारोबारी हैं। पुलिस में दर्ज हुए बयान में सुरेश ने कहा कि हर्षिता साइकोलॉजीकी स्टूडेंट थी और वह जयपुर में पढ़ाई कर रही थी। बीच-बीच में कुछ दिनों के लिए वह जबलपुर आ जाती। कुछ दिनों से वह मायूस भी थी। पूछने पर उसने अपनी किसी भी तरह की कोई परेशानी का जिक्र नहीं किया। संपन्न परिवार की बेटी को किसी तरह की कोई कमी भी नहीं रखी गई।
पिता सुरेश और घर वालों के गले यह बात नहीं उतर रही कि हर्षिता को यदि सुसाइड करना था, तो उसने घर से डेढ़ किलोमीटर दूर लग्जरी हाईराइज बिल्डिंग को ही क्यों चुना? कूदकर ही उसने क्यों जान दी? जयपुर में पढ़ाई करती थी तो ऐसा क्या हुआ कि जबलपुर आकर उसे मौत को गले लगाने मजबूर होना पड़ा?
पुलिस इन तमाम सवालों को भी गंभीरता से ले रही हैं। मृतका के जबलपुर और जयपुर के दोस्तों से भी पुलिस जानकारी जुटा रही हैं। इसके अलावा हर्षिता के मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाला जा रहा हैं। टीआई अरविंद चौबे ने बताया कि घटना वाले दिन उसकी फोन पर किस-किस से और क्या बातचीत हुई, पता किया जा रहा हैं। जल्द ही इस सुसाइड मिस्ट्री की असली वजह सामें आएगी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications