Jabalpur News: 'दृश्यम जैसा दृश्य', लापता शख्स को गाड़ने की थी खबर, जेल के पीछे खुदाई में निकली कुत्ते की लाश
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में रोहित यादव नाम के गुमशुदा शख्स की तलाश कर रही पुलिस के सामने अजय देवगन की चर्चित मूवी 'दृश्यम' की तरह सीन क्रियेट हो गया। परिजनों ने खबर दी कि रोहित को जेल के पीछे सुनसान जगह पर कुछ लोगों ने जमीन में गाड़ा हैं।
रोहित का भाई बजरंग दल से जुड़ा है। लिहाजा बजरंगियों ने रात को ही केंट थाने का घेराव कर दिया और जेल के पीछे खुदाई की मांग करने लगे। बढ़ते दबाव और परिस्थितियों के चलते प्रशासनिक अफसरों की टीम भी पहुंची और रात को ही उस जगह कुदाली, फावड़े से खुदाई शुरू हुई।
लापता रोहित के बड़े भाई रमेश यादव ने बताया कि उनका भाई 18 जुलाई से लपाता हैं. वह डेयरी का व्यवसाय करता है। कही सुराग न लगने पर 19 जुलाई को पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। दैनिक अख़बारों में भी गुमशुदगी का विज्ञापन जारी करवाया गया, लेकिन रोहित के बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं मिली।

इसी बीच 25 जुलाई की रात रमेश के मोबाइल पर कोई अज्ञात कॉल आया। जिसने बताया कि 21 जुलाई की रात कुछ लोगों ने सेन्ट्रल जेल के पीछे एक व्यक्ति की लाश जमीन में गाढ़ी हैं। जिस व्यक्ति की लाश दफनाई जा रही थी, उसका हुलिया अखबार में प्रकाशित इश्तहार की फोटो से मिल रहा था। इस सूचना पर यादव परिवार में हड़कंप मच गया।
एसडीएम पंकज श्रीवास्तव, तहसीलदार समेत केंट टीआई और पुलिस स्टाफ परिजनों की मांग पर जेल के पीछे तालाब किनारे पहुंचे। अज्ञात कॉलर द्वारा बताई गई जगह को पहचाना गया। फिर खुदाई शुरू हुई। काफी मशक्कत के बाद खुदाई में उस जगह से एक बोरी में बंद शव दिखा। जिसे देख पुलिस वालों और रोहित के परिजनों के कुछ देर के लिए होश उड़ गए।
बाद में जब बोरी को गड्ढे में से जब निकाला गया और खोलकर देखा तो उसमें कुत्ते की लाश थी। यह जानकार यादव परिवार ने भी राहत की सांस ली। रमेश यादव ने कहा कि उसका फोन पर दी गई सूचना गलत थी। रमेश को भरोसा है कि उसका भाई जीवित है, वह जरुर वापस आएंगा। वहीं एसडीएम पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि रमेश को फोन करने वाले अज्ञात शख्स के बारे में भी खोजबीन की जा रही हैं। जिस नंबर से कॉल आया था, वह फिलहाल बंद हैं।












Click it and Unblock the Notifications