Jabalpur के गार्डन में लड़कियों को छेड़ने तलवार लेकर पहुंचे गुंडे, मॉर्निंग वाकर्स पर किया हमला, 3 घायल
जबलपुर स्मार्ट सिटी के गुलौआ तालाब का पार्क में मॉर्निंग वाक कर रहे कुछ बुजुर्गों पर कुछ युवकों ने तलवार से हमला कर दिया। घटना में घायल बुजुर्ग लड़कियों से छेड़छाड़ का विरोध कर रहे थे।

Jabalpur's garden Goons: लगता है एमपी के जबलपुर में लड़कियों से छेड़छाड़ छींटाकशी करने वाले मनचले गुंडा तत्वों के ठिकानों पर जब तक बुलडोजर नहीं चलेंगे, तब तक उनकी अक्ल ठिकाने नहीं आएगी। फिर कुछ तत्वों ने एक गार्डन को अपना अड्डा बना लिया और वारदात को अंजाम दिया।
Recommended Video
शहर के गढ़ा क्षेत्र में गुलौआ तालाब के गार्डन में सुबह के वक्त कुछ तत्वों ने जमकर कहर बरपाया। पार्क में टहल रही कुछ लड़कियों को छेड़ने की नीयत से गुंडा तत्व हथियारों से लैस होकर पहुंचे। लड़कियों के साथ उनकी हरकत देख वहां मॉर्निंग वाक कर रहे लोगों ने विरोध किया।
इसी दौरान आरोपियों ने विरोध कर रहे लोगों के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। मौके पर मौजूद मॉर्निंग वाकर राजेश पाठक ने बताया कि विवाद होने के बाद आरोपियों में से एक युवक कुछ और साथियों को बुला लाया। उसके बाद तलवार, धारदार चाकू से लैस होकर आए लोगों ने हमला शुरू कर दिया।
मॉर्निंग वाकर्स को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। चश्मदीदों ने बताया कि गुंडा तत्वों ने तीन बुजुर्गों पर तलवार से हमला किया। जिसमें उन्हें गंभीर चोटे पहुंची हैं। वारदात की खबर लगते ही एडीशनल एसपी संजय अग्रवाल समेत पुलिस बल पहुंचा, लेकिन हमलावर फरार हो चुके थे।

जिस पार्क में यह घटना हुई, इसका नगर निगम ने निर्माण करवाया हैं। सुबह और शाम यहां क्षेत्र के लोग घूमने के लिए आते हैं। घटना की सूचना मिलने पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू भी पहुंचे और पुलिस गश्त और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।

इधर एडीशनल एसपी का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना स्थल और आसपास के CCTV फुटेज के जरिये हमलावरों का पता किया जा रहा हैं। इसके साथ ही पार्क में पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं। आपको बता दें सरकार कानून से खिलवाड़ करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कड़े एक्शन ले रही हैं। जरुरी है कि यदि ऐसे तत्वों पर बुलडोजर वाली एक दो कार्रवाई हो तो दूसरे मनचलों को भी सबक मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications