Jabalpur News: पुलिस की वाहन चैकिंग से बचे तो लुटेरों ने लूट लिया, नाबालिग लड़कों ने दिया वारदात को अंजाम
कभी कभी ज्यादा चालाकी बड़ी भारी पड़ती हैं। जबलपुर में एक युवक के साथ ऐसा ही हुआ। पुलिस चैकिंग से बचकर जंगल के रास्ते से जा रहा यह युवक नाबालिग लुटेरों के चंगुल में फंस गया।

Jabalpur robbers looted: जबलपुर में बरगी डेम घूमने गए युवक को पुलिस चैकिंग से बचने का खामियाजा लुटेरों से भुगतना पड़ेगा, उसने कभी सोचा भी नहीं था। सुनसान जंगल में तीन नाबालिग लड़कों ने उसे घेर लिया और फिर उसका मोबाइल, पर्स और बाइक छुड़ाकर फुर्र हो गए थे। हुलिए के आधार पर पुलिस ने तीनों लड़कों को धरदबोंचा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ शहर के अन्य थानों में भी मामले दर्ज होने का पता चला हैं। जिसकी जांच की जा रही है।

जबलपुर में एक युवक को पुलिस की चैकिंग मुसीबत लग रही थी, लेकिन उससे बचने के चक्कर में वह नई परेशानी में फंस गया। दरअसल कांचघर का रहने वाला युवक बरगी डेम घूमने गया था। जिस रास्ते से वह जा रहा रहा था वहां पुलिस की चैकिंग चल रही थी। इससे बचने के लिए उसने अपना रास्ता बदल लिया और जंगल के रास्ते डेम जाने लगा। तभी वहां मौजूद तीन नाबालिग लड़कों ने उसे घेर लिया और लूटपाट कर फरार हो गए। युवक की बाइक समेत पर्स, मोबाइल और कीमती सामान ले भागे।
बरगी पुलिस ने बताया कि फरियादी विजय प्रजापति को जिन तीन लड़के ने अपना शिकार बनाया, उनके हुलिए के आधार पर पतासाजी में टीम लगी। सुराग लगते ही तीनों आरोपी पकड़े गए। पुलिस हिरासत में आए तीनों लड़के तिलवारा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। शुरूआती जांच में पता चला कि आरोपी लड़कों ने शहर अन्य इलाकों में भी इसी तरह सुनसान रास्तों पर लोगों को शिकार बनाया। अलग अलग थानों में दर्ज मामलों के आधार पर आरोपियों की शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे है। इनकी गैंग में और कौन कौन शामिल है, इस बारे में भी पता किया जा रहा है। संजीवनीनगर गढ़ा क्षेत्र में भी दिसंबर माह में इसी तरह की घटना हुई थी। रात के वक्त बाइक से जा रही एक दंपति को निशाना बनाया गया था। जिसमें नाबालिग लड़कों के शामिल होने की बात सामने आई थी।












Click it and Unblock the Notifications