टॉयलेट जाए तो जाए कैसे...वो तो हैंग ओवर रहता है, फिर वीडियो हो गया वायरल
जबलपुर, 22 अगस्त: सार्वजनिक सुलभ कॉम्प्लेक्स राहगीरों, व्यवसाइयों और यात्रियों की सहूलियत के लिए के बनाए जाते हैं। लेकिन अब जितने लिखने में ये सुलभ है, उतने है नहीं। जबलपुर के वायरल हो रहे वीडियो से तो ऐसा ही लगता है। इस शहर के शौचालय शराबियों के अड्डे बन गए है। इसमें कॉम्प्लेक्स का संचालक खुद गले तक टुन्न हैं। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले ने जब उसका नाम पूछा तो कभी वह अपना नाम अविनाश बताता है, तो कभी रमेश जी।

एमपी के जबलपुर का है वीडियो
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा यह वीडियो मप्र के जबलपुर का बताया जा रहा है। शहर के व्यावसायिक सिविक सेंटर क्षेत्र में सुलभ कॉम्प्लेक्स है। जिसका किसी नील तिवारी नाम के व्यक्ति ने वीडियो बनाया है। जब वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स टॉयलेट के लिए यहां पहुंचा तो सामने काउंटर शराब के पैग से सजा हुआ था। संचालक के साथ कुछ और लोग शराब पी रहे थे। जिन्होंने उसे धक्के मारकर भगा दिया।
Recommended Video

दोबारा पहुंचकर बनाया वीडियो
नील तिवारी ने भी मन में ठान लिया था कि इस सार्वजनिक जगह की इस करतूत का वह भंडाफोड़ करके ही रहेगा। वह थोड़ी देर बाद वीडियो रिकॉर्ड करने के मकसद से दोबारा इसी शौचालय पहुंचा। काउंटर पर यहां का संचालक नशे में हैंगओवर मिला। इसके साथ जमघट लगाए शराबी निकल चुके थे। शौचालय के इस्तेमाल करने पहुंचने वाले लोग काउंटर पर बेसुध बैठे शख्स के बारे में नील से ही पूछने लगे कि क्या उसकी तबियत ख़राब है?

साइड से कर लो...फुल पिए है
वीडियो में काउंटर पर बैठा शख्स बोल रहा है कि वह फुल पिए है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाला पूछता है कि यदि किसी को टॉयलेट लगी हो, तो वह कैसे अन्दर जाएगा। नशे में धुत व्यक्ति पहले तो अपना नाम अविनाश झा बताता है, और वह कहता है कि साइड से कर लो...गले तक शराब पिया व्यक्ति थोड़ी देर पहले जिन तीन चार लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा है, वह कहने लगता है कि उसने अकेले ही शराब पी है। मेरा नाम रमेश जी है। बोतल बाहर चली गई है।

शहर के अधिकांश पब्लिक टॉयलेट की यही हालत
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद आम लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे है। नगर निगम के 79 वार्डों में करीब आधा सैकड़ा पब्लिक टॉयलेट बने है। अधिकांश जगहों पर पब्लिक की जगह उसका इस्तेमाल शराबी या फिर अनैतिक कृत्य करने वाले कर रहे है। कुछ वक्त पहले एक जगह रात को युवक युवती भी आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे। जिसके बाद निगम प्रशासन ने ठेकेदार सख्त हिदायत दी थी। लेकिन एक बार ऐसे शौचालयों की कलई खुली है।
ये भी पढ़े-SpiceJet मुंबई जबलपुर फ्लाइट हुई डायवर्ट, यात्रियों ने किया हंगामा...Video Viral












Click it and Unblock the Notifications