Jabalpur news: नहीं रहे मुफ्ती ए आज़म मध्य प्रदेश, डॉक्टर हामिद अहमद सिद्दीकी का जबलपुर में हुआ इंतकाल
Jabalpur news: मध्य प्रदेश के मुस्लिम समुदाय के लिए बुरी खबर हैं। मुफ्ती ए आज़म मध्य प्रदेश डॉक्टर हामिद अहमद सिद्दीकी का निधन हो गया। उन्होंने जबलपुर में अंतिम सांस ली। बताया गया कि वे काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
डॉक्टर सिद्दीकी के इंतकाल की खबर से मुस्लिम समुदाय में शोक की लहर हैं। उनके चाहने वालों का घर पर जमावड़ा लग गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने लोगों का तांता लगा हुआ। डॉक्टर सिद्दीकी कौमी एकता कायम रखने के प्रति समर्पित थे और हर तबके की हिफाजत, तरक्की के रास्ते पर चलने का संदेश देते आए।

बताया गया कि मुफ्ती ए आज़म मध्य प्रदेश मौलाना डॉक्टर हामिद अहमद सिद्दीकी ने शनिवार को शाम करीब 8:15 बजे अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इलाज के लिए उन्हें निकटवर्ती मन्नूलाल जगन्नाथ ट्रस्ट अस्पताल में दाखिल कराया गया था। अंतिम यात्रा के संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं हो सका है।












Click it and Unblock the Notifications