Jabalpur news: घंटे भर के अंतराल में जबलपुर में दो इलाके में भीषण आग, लाखों का माल स्वाहा
Jabalpur news: मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार की रात फर्नीचर और फाइनेंस दफ्तर में भीषण आग गई। दोनों ही जगहों पर एक घंटे अंतराल में घटना हुई। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां दौड़ती नजर आई।
बताया गया कि पहली दुर्घटना भंवरताल पार्क के पास आहूजा टावर्स के सबसे ऊपर एक फाइनेंस कंपनी में आग लगी। जिसकी खबर लगते ही दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने पहुँची। जहां बिजली के तारों की वजह से आग बुझाने का काम देर से शुरू हुआ।

काफी देर बाद लाइन बंद करवाई गई। उसके बाद रेस्क्यू करते हुए दमकल की टीम ने बिल्डिंग में लगी आग को बुझाया। इस घटना से नगर निगम फायर ब्रिगेड को निजात मिली ही थी कि गोहलपुरअंतर्गत रद्दी चौकी के पास एक फर्नीचर की दुकान में भी भीषण आग की खबर आ गई।
यहां आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने फर्नीचर दुकान में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया पर आग दुकान के अंदर इस कदर फैल गई थी, कि उसे बुझाने में दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल दोनों ही स्थानों में लगी आग पर काबू पा लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications