Jabalpur news: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति बने इंदौर के डॉ. राजेश शर्मा, राज्यपाल ने जारी किया आदेश
Jabalpur news: मध्य प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद मालवांचल ट्रेंड जारी हैं। कुलपति के तौर पर भी इसी क्षेत्र से चेहरे को पसंद किया गया। इंदौर के अटल बिहारी वाजपेयी शा. कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के प्राध्यापक राजेश कुमार वर्मा को जबलपुर RDVV का कुलपति बनाया गया है।
मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 13 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने नियुक्ति आदेश जारी किया। इससे पहले जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में राजेश मिश्रा कुलपति थे।

प्रोफ़ेसर राजेश वर्मा इंदौर के अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में प्राध्यापक के पद पर पदस्थ है। उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि 4 वर्ष की कालावधि अथवा 70 वर्ष की आयु जो भी पूर्वतर होगी रहेगा।
प्रो.राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यायल के सर्वागीण विकास पर फोकस किया जाएगा। विश्वविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति को सहीं तरीके से लागू किया जाए इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ये नीति छात्रों के लिए बहुउपयोगी है। इसके अलावा छात्र हित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वे जल्द विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications