Jabalpur News: जबलपुर में अमित शाह के रोड शो के पहले हादसा, रूट क्लियर करने के दौरान पुलिस वालों पर चढ़ाई कार
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में सभा और रोड शो करने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे थे। रोड शो वाले रूट पर एक बड़ा हादसा हुआ। रास्ता क्लियर करने की जल्दबाजी में एक कार ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को टक्कर मार दी।
हादसे में गढ़ा थाने के टीआई समेत अन्य चार पुलिस जवानों को चोटें पहुँची हैं। बताया गया कि यह घटना तब हुई जब अमित शाह की पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सभा थी और अमित शाह पहुंचने वाले थे।

गढ़ा क्षेत्र में घटना स्थल वाले रूट से सभा के बाद शाह का रोड शो गुजरना था। उसी दौरान रास्ते में यातायात क्लियर करने वाहनों को हटाया जा रहा था। सड़क पर एक कार भी खड़ी थी। वहीं कुछ पुलिस कर्मचारी खड़े थे। मेडिकल हॉस्टल के नजदीक से कार हटाते वक्त घटना हुई। कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन तेज रफ़्तार से रिवर्स किया, जिसकी चपेट में वहां खड़े पुलिसकर्मी आ गए।
पुलिस ने घटना के बाद घायल कर्मचारियों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। दो कर्मचारियों को भर्ती करने की नौबत बनी। बताया गया कि घटना को अंजाम देने वाली कार मेडिकल स्टूडेंट डॉक्टर की थी। जिसे जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications