Jabalpur News: आयुध निर्माणी खमरिया फैक्ट्री में फिर हादसा, बम फिलिंग के दौरान ब्लास्ट, 1 कर्मचारी घायल

Jabalpur News: मध्य प्रदेश में अंग्रेजों के ज़माने की आयुध निर्माणी खमरिया फैक्ट्री में हादसे थम नहीं रहे। बुधवार को फिर फिलिंग सेक्शन में बम में एमुनेशन भरने के दौरान ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में आया एक कर्मचारी बुरी तरह झुलस गया।

घटना फैक्ट्री के F-1 सेक्शन में होना बताया जा रहा हैं। जहां एस गोपीनाथ नाम का कर्मचारी PDM-557 बम में फिलिंग कर रहा था। उसी दौरान अचानक चिंगारी उठी और तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया।

 jabalpur-news-accident-ordnance-factory-khamariafactory

गोपीनाथ के हाथ बुरी तरह झुलस गए और चेहरे पर भी कुछ चोटें पहुँची हैं। ब्लास्ट की आवाज सुनकर कर्मचारी मौके पर दौड़े और इमरजेंसी अलार्म बजा। जिसके बाद फैक्ट्री प्रशासन की टीम ने घायल गोपीनाथ को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

इस घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं हुआ हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि घटना की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। इधर फैक्ट्री में कार्यरत अन्य कर्मचारियों के संगठनों ने लगातार बढ़ रही इन घटनाओं पर आक्रोश जताया हैं। कर्मचारी नेता अखिलेश चौकसे ने आरोप लगाया है कि कर्मचारियों की सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम न होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा हैं। साथ ही प्रबंधन वर्क लोड बढ़ाता जा रहा हैं। संगठनों ने डिमांड रखी है कि इस साल अभी तक ड्यूटी के दौरान जितनी घटनाएं हुई, उनकी जांच के लिए हाईलेवल कमेटी बनाई जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+