Jabalpur: नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण आज, BJP ने किया बायकॉट

जबलपुर, 06 अगस्त: मध्यप्रदेश के सबसे पहले नगर निगम जबलपुर के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज होने जा रहा है। कांग्रेस से जगत बहादुर सिंह 'अन्नू' 21 वें महापौर के रूप में शपथ लेंगे। उनके अलावा नव निर्वाचित पार्षदों को भी शपथ दिलाई जाएंगी। शहर के प्रथम नागरिक की शपथ का इस बार का प्रोग्राम ख़ास है, लेकिन BJP को यह पसंद नहीं। बीजेपी ने एक दिन बाद यानी सोमवार को अपने पार्षदों का शपथ कार्यक्रम रखा है।

मेयर

यह आयोजन शहर के वेटरनरी ग्राउंड में होगा। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मेयर के रूप नगर निगम का गाउन पहनकर जगत बहादुर सिंह अन्नू शपथ लेंगे। गाउन पहनकर शपथ लेने की परंपरा की शुरुआत पूर्व महापौर कल्याणी पांडे की शपथ के साथ शुरू हुई थी। तब से अब तक जितने भी महापौर रहे, सभी ने इस उस परंपरा का निर्वहन किया। नगरीय निकाय चुनाव में नगर निगम के कुल 79 वार्डों में 44 पार्षद बीजेपी के तो 26 पार्षद कांग्रेस के है। 2 पार्षद ओवैसी की पार्टी से भी जीते है। बाकी अन्य 7 पार्षद निर्दलीय है। बीजेपी ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया है। पार्टी नेताओं की दलील है कि यह आयोजन पार्टी के प्रोटोकॉल के विपरीत है, लिहाजा उनके पार्षद एक बाद बाद पूरे प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शपथ लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+