Jabalpur News: दिनदहाड़े बदमाशों ने की चलाई गोलियां, बहन को कॉलेज छोड़ने जा रहे भाई को रोककर वारदात
जबलपुर में बहन को कॉलेज छोड़ने जा रहे भाई को रोककर कुछ बदमाशों ने हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। दिनदहाड़े इस वारदात से ग्रामीण इलाके में दहशत फ़ैल गई। पुलिस ने मौके से बुलेट भी बरामद की है।

Jabalpur Miscreants Firing incident:एमपी के जबलपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपनी दो बहनों को कॉलेज छोड़ने जा रहे युवक पर तीन बदमाशों ने रास्ता रोका और दनादन हवाई फायरिंग कर दी। रास्ता रोककर युवक और बहनों को आरोपियों ने धमकी दी और फरार हो गए। पीड़ित युवक की शिकायत पर गौर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Recommended Video
मध्य प्रदेश के जबलपुर में दिनदहाड़े बदमाश फायरिंग की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीण इलाके सिलौरी गांव से अपनी दो बहनों को कॉलेज छोड़ने जा रहे अर्जुन बर्मन को कुछ तत्वों ने रोका फिर दनादन हवाई फायर कर दिए। जब तक अर्जुन और उसकी बहन कुछ समझ पाते, फायरिंग करने वाले बदमाश धमकाते हुए फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ये गनीमत रही कि बदमाशों ने अर्जुन और उसकी बहनों को चोट नहीं पहुंचाई। ललेकिन इस घटना से तीनों दहशत में आ गए। घटना की खबर लगते ही गांव के कुछ लोग भी इकठ्ठा हो गए। जिसकी सूचना नजदीकी गौर थाने को दी गई।

गौर थाना के एसआई टेकचंद शर्मा ने बताया कि पीड़ित युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो गोली का एक बुलेट भी बरामद हुई हैं। आरोपी कौन थे और उनका मकसद क्या था, इस बारे में पता किया जा रहा हैं। वहीं वारदात की खबर के बाद सिलौरी गांव में दहशत का माहौल हैं। पुलिस ने अर्जुन के अलावा उसकी बहनों के बयान भी दर्ज किए हैं। साथ ही घटना स्थल से जिस दिशा में आरोपी भागे, उस रास्ते के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। खबर है कि देर शाम पुलिस को इस घटना के संबध में कुछ अहम् जानकारी हासिल हुई। वहीं पुलिस दूसरे एंगिल पर जांच कर रही है कि कहीं आरोपियों का मकसद अर्जुन की बहनों को छेड़ना तो नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications