Jabalpur News: मेडिकल अस्पताल में लगी आग, भर्ती मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, शार्ट सर्किट बना हादसे की वजह
मध्य प्रदेश के प्राइवेट-सरकारी अस्पतालों में अग्नि दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। अब जबलपुर के मेडिकल अस्पताल के एक वार्ड में अग्निकांड हुआ। थोड़ी देर बाद मरीजों को सुरक्षित रखते हुए आग पर काबू पा लिया गया।

Jabalpur medical hospital Fire broke out: जबलपुर के नेताजी सुभाष चन्द्र बोड मेडिकल अस्पताल में एक बार फिर अग्नि दुर्घटना हुई। यहां एक वार्ड के हिस्से में अचानक आग भड़क उठी। जिसके बाद वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। ये गनीमत रही कि वक्त रहते फायर ब्रिगेड और अस्पताल के संसाधनों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। प्रबंधन के द्वारा शार्ट सर्किट की वजह से आग लगना बताया जा रहा हैं। घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं हैं।

जबलपुर संभाग के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल अस्पताल फिर आग की लपटों से घिरा। यहां वार्ड नंबर 14 में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में पूरे वार्ड में धुआं भर गया। आग विकराल रूप धारण करती इससे पहले वार्ड में भर्ती मरीजों को उनके परिजन वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले गए। मौके पर प्रबंधन भी पहुंच गया और आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ। कुछ ही देर दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गई और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद प्रशासन ने राहत की साँस ली। अच्छी बात यह रही कि घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। वार्ड के एक हिस्से का काफी सामान जलकर खाक हो गया।
वार्ड में भर्ती मरीज के परिजन अशोक रजक ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब डॉक्टर राउंड पर थे। वार्ड में स्टाफ नर्स भी मौजूद थी। तभी बिजली के बोर्ड के पास से अचानक धुंआ उठने लगा और कुछ ही पल में आग लग गई। आपको बता दें बीते वर्ष यहां के बच्चा वार्ड में भी इसी तरह की घटना हुई थी। उस वक्त एसी में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगना बताया गया था। तत्कालीन कलेक्टर इलैयाराजा टी ने जांच के निर्देश दिए थे। साथ ही इलेक्ट्रिक इक्यूपमेंट की जांच कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा था। उसके बावजूद वैसी ही घटना दोबारा घटित हुई।












Click it and Unblock the Notifications